लव मैरिज के 5 महीने बाद पति-पत्नी ने लगाई फांसी, फतेहपुर में घटना से हड़कंप

Summary :

Husband and wife commit suicide: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। लव मैरिज के 5 महीने बाद ही पति और पत्नी ने आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या की वजह जानने की कोशिश कर रही है। Husband and wife commit suicide in Fatehpur: क्या है पूरा मामला? जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला बाराती नगर में किराए का…

Husband and wife commit suicide: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। लव मैरिज के 5 महीने बाद ही पति और पत्नी ने आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या की वजह जानने की कोशिश कर रही है।

Husband and wife commit suicide in Fatehpur: क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला बाराती नगर में किराए का कमरा लेकर रह रहे अमरजीत कुशवाहा (28) पुत्र सीताराम कुशवाहा और उसकी पत्नी रेखा सोनकर (25) ने गुरुवार व शुक्रवार की मध्य रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गुरुवार व शुक्रवार की मध्य रात करीब 1:00 बजे दोनों के शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दंपति द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Husband and wife commit suicide in up: 5 माह पहले लव मैरिज का खौफनाक अंत

बताया जाता है कि अमरजीत कुशवाहा ने 5 माह पहले अपने गांव की ही रहने वाली रेखा सोनकर के साथ लव मैरिज की थी। दोनों बिंदकी कस्बे के मोहल्ला बाराती नगर में एक चार मंजिल मकान में किराए के कमरे में लगभग एक माह से रह रहे थे। बुधवार व गुरुवार की मध्य रात्रि किसी बात को लेकर पहले अमरजीत कुशवाहा ने चार मंजिल मकान की छत पर पहुंचकर बाथरूम नुमा कोठरी के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी उसकी पत्नी रेखा सोनकर ने स्वयं अन्य लोगों के साथ कोतवाली बिंदकी पहुंचकर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उस कोठरी का दरवाजा तोड़ा तो अमरजीत का शव मफलर से बनाए गए फंदे पर लटका हुआ था।

Husband and wife commit suicide: पुलिस ने घटना पर क्या बताया?

पुलिस शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम सहित अन्य विधिक प्रक्रिया में लगी थी। इस दौरान अमरजीत की पत्नी रेखा कहीं दिख नहीं रही थी। जब वह नहीं दिखाई दी तो नीचे व आसपास देखा गया, तो पाया गया कि रेखा ने भी छत की रेलिंग पर लगे सरिया के सहारे कपड़े सूखने की रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली है और उसकी मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पति-पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: ‘बहुत दर्द हो रहा था….’, लेबर पेन से तड़पती महिला ने उठाया खौफनाक कदम, चाकू से पेट फाड़कर खुद निकाला बच्चा

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।