अलीगढ़ में पत्नी की दबंगई, पति को चारपाई से बांधकर पीटा, अवैध तमंचा दिखाकर बहू ने कई बार धमकाया

Summary :

Husband Beaten By Wife in Aligarh: उत्तर प्रदेश एक अलीगढ़ से पत्नी की दबंगई का मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। बता दें कि टप्पल थाना क्षेत्र से एक महिला ने अपने ही पति को चारपाई से बांधा और मारपीट भी की है। वहीं मां सुमन ने आरोप लगाते हुए कहा कि बहू की वजह से बेटे और परिवार दोनों को खतरा है और बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है और जांच शुरू कर दी है। इस मामले में बताया जा रहा है कि पति…

Husband Beaten By Wife in Aligarh: उत्तर प्रदेश एक अलीगढ़ से पत्नी की दबंगई का मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। बता दें कि टप्पल थाना क्षेत्र से एक महिला ने अपने ही पति को चारपाई से बांधा और मारपीट भी की है। वहीं मां सुमन ने आरोप लगाते हुए कहा कि बहू की वजह से बेटे और परिवार दोनों को खतरा है और बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है और जांच शुरू कर दी है। इस मामले में बताया जा रहा है कि पति को शराब की लत लगी हुई जिससे परेशान होकर पत्नी अपने पति को चारपाई से बांध देती है।

Husband Beaten By Wife in Aligarh

Husband Beaten By Wife in Aligarh
Husband Beaten By Wife in Aligarh

पीड़ित की मां सुमन ने बताया कि 4 वर्ष पहले ही उनके बेटे की शादी रसूलपुर निवासी सोनी से हुई थी और कुछ दिनों के बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। उन्होंने बताया कि उनकी बहू अपने पास अवैध तमंचा भी रखती है और उनके बेटे को चारपाई से बांध कर मारपीट भी करती है। बमुश्किल के बाद वह अपने बेटे को बचा पाती है। अब यह मामले पुलिस तक पहुंच गया है और जांच की जा रही है। साथ ही यह वीडियो तेजी से भी वायरल हो रही है।

Uttar Pradesh Crime News

Husband Beaten By Wife in Aligarh
Husband Beaten By Wife in Aligarh

सोशल मीडिया में वायरल विडियो के अनुसार पत्नी सोनी ने अपनी पति को चारपाई से बांध दिया था और इस कारण शराब की लत बताई थी। पत्नी सोनी ने कहा कि उनका पति अधिक शराब पीता है और ऐसे ही चारपाई से बांधने पर उसका नशा उतर जाएगा। वहीं दूसरी तरफ पीड़िता की मां सुमन अपने बेटे को छुड़ाने की गुहार लगाती है और पुलिस से शिकायत करने की बात भी कहती है लेकिन पत्नी ने पुलिस को भी चुनौती देते हुए कहा कि पुलिस को भी आने दो..

UP Crime News

Husband Beaten By Wife in Aligarh
Husband Beaten By Wife in Aligarh

इस पारिवारिक मामले में अब पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है और जांच शुरू करी दी है। वीडियो की भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है साथ ही जांच की जा रही है कि पत्नी के पास हथियार कहां से आया और कहां रखा गया है। पारिवारिक विवाद पर टप्पल पुलिस दोनों पक्षों को लेकर कार्रवाई करेगी।

ALSO READ: ग्रेटर नोएडा में शादी समारोह में चले लाठी-डंडे, 40 दबंगो ने किया जानलेवा हमला, कई ICU में भर्ती 

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।