Independence Day 2025: ‘हमारे वीर सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी’, लाल किले से पीएम मोदी की दहाड़

Summary :

79th Independence Day 2025 : आज पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, और मुंबई-अहमदाबाद से लेकर गुवाहाटी-शिलांग तक, चारों ओर उत्साह और देशभक्ति का माहौल है. हर जगह तिरंगा शान से लहरा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर करोड़ों देशवासियों को स्वतंत्र और संप्रभु भारत का संदेश दिए. इस दौरान देश की प्रगति और विकास यात्रा का भी विवरण प्रस्तुत किया जाएगा. समारोह में विशेष अतिथियों के साथ ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। Independence Day 2025 Theme : “स्वतंत्रता का सम्मान करें,…

Independence Day 2025

79th Independence Day 2025 : आज पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, और मुंबई-अहमदाबाद से लेकर गुवाहाटी-शिलांग तक, चारों ओर उत्साह और देशभक्ति का माहौल है. हर जगह तिरंगा शान से लहरा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर करोड़ों देशवासियों को स्वतंत्र और संप्रभु भारत का संदेश दिए. इस दौरान देश की प्रगति और विकास यात्रा का भी विवरण प्रस्तुत किया जाएगा. समारोह में विशेष अतिथियों के साथ ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए।

Independence Day 2025 Theme : “स्वतंत्रता का सम्मान करें, भविष्य को प्रेरित करें”

 

प्रधानमंत्री सुबह 7:21 बजे लाल किले पर पहुंचे और 7:30 बजे ध्वजारोहण हुआ। इसके बाद राष्ट्रगान, तीनों सेनाओं द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर, और 21 तोपों की सलामी दी गई। इसके पश्चात पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन हुआ, जिसमें राष्ट्रीय एकता और तकनीकी प्रगति पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर लाल किले पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जबकि दिल्ली मेट्रो सुबह 4 बजे से विशेष सेवाएं दे रही है।

राष्ट्रपति का देशवासियों के लिए संदेश

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस हम सभी भारतीयों के लिए गर्व और उत्साह के प्रतीक हैं, जो हमें भारतीय होने के गौरव का स्मरण कराते हैं। हमारे लिए संविधान और लोकतंत्र सर्वोपरि हैं। 15 अगस्त हमारे राष्ट्रीय इतिहास की एक अमिट तारीख है। लंबे औपनिवेशिक शासन के दौरान देशवासियों की पीढ़ियों ने स्वतंत्रता का सपना देखा था और विदेशी शासन की बेड़ियां तोड़ने के लिए संघर्ष किया था। यही अटूट आशा स्वतंत्रता के बाद भी हमारी प्रगति की प्रेरणा बनी हुई है।

ऑपरेशन सिंदूर की 100 दिन की उपलब्धि का उत्सव

देश आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, जिसका इस बार का थीम है “नया भारत”। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के खिलाफ “ऑपरेशन सिंदूर” शुरू किया था। इस अभियान में पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकाने नष्ट किए गए। आज ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक पूरे हुए 100 दिन भी पूरे हो रहे हैं। ऐसे में आजादी का उत्सव और इस सैन्य अभियान की सफलता, दोनों का जश्न एक साथ मनाया जा रहा है।

यह भी पढें: स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशभर में हाई अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।