India US Trade Deal: ट्रंप देंगे बड़ा तोहफा, जल्द होगा व्यापार समझौता! जानें अब कितना लगेगा भारत पर टैरिफ

Summary :

India US Trade Deal:  भारत और अमेरिका के बीच अब रिश्ते पटरी पर लौट रहे है। दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर अटकलें लगाई जा रही है कि जल्द ही यह समझौता हो सकता है साथ ही अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ पर भी कटौती की जा सकती है। बता दें कि भारतीय निर्यात पर 50 प्रतिशत का टैरिफ 15 प्रतिशत तक किया जा सकता है। माना जा रहा है कि यह समझौता होने के बाद भारत के व्यापारियों को मुनाफा होने की संभावना है क्योंकि भारत अमेरिका को कई सामानों का निर्यात करता है। Donald…

India US Trade Deal:  भारत और अमेरिका के बीच अब रिश्ते पटरी पर लौट रहे है। दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर अटकलें लगाई जा रही है कि जल्द ही यह समझौता हो सकता है साथ ही अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ पर भी कटौती की जा सकती है। बता दें कि भारतीय निर्यात पर 50 प्रतिशत का टैरिफ 15 प्रतिशत तक किया जा सकता है। माना जा रहा है कि यह समझौता होने के बाद भारत के व्यापारियों को मुनाफा होने की संभावना है क्योंकि भारत अमेरिका को कई सामानों का निर्यात करता है।

Donald Trump Tariff Reduction: टैरिफ में कटौती संभव

India US Trade Deal
India US Trade Deal

ट्रंप ने भारत पर पहले 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाया और रूस से तेल खरीदने पर नाराजगी जताते हुए 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाया और भारत पर कुल 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया गया है। अब दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता होने के बाद टैरिफ में कटौती की जा सकती है और 15 से 16 प्रतिशत का टैरिफ लगाया जा सकता है।

India US Trade Deal: कई सेक्टर के कारोबारियों को फायदा

भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही व्यापार समझौते को लेकर बात बन सकती है। लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि इस व्यापार समझौते से भारतीय फार्मास्यूटिकल्स, आभूषण, वस्त्र, ऑटोमोटिव पार्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स समेत कई सेक्टर के कारोबारियों को फायदा मिल सकता है।

India Russia Oil Trade

India Russia Oil Trade
India Russia Oil Trade

ट्रंप ने PM नरेंद्र मोदी को अपना मित्र बताते हुए कहा कि हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं लेकिन मैं इस बात से खुश नहीं था कि भारत तेल खरीद रहा है। भारतीय नेता के साथ अपने गहरे संबंधों के बारे में बताते हुए कहा कि वह मेरे मित्र हैं। इसी बीच ट्रंप ने चीन को भी चेतावनी देते हुए कहा कि व्यापार समझौता करें या 155 प्रतिशत का टैरिफ भुगतना होगा।

ALSO READ: India Russia Oil: ट्रंप का बड़ा दावा, ‘रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत’, कहा-PM मोदी ने दिया भरोसा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।