सुबह के भूले ट्रंप शाम को लौटे भारत, व्यापार वार्ता करने भेजा अपना खास अधिकारी

Summary :

India US Trade Talk: भारत अमेरिका के बीच छीड़ी टैरिफ वॉर अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। भारत पर हाई टैरिफ लगाने डोनाल्ड ट्रंप का रुख अब भारत के प्रति नरम हो गया है। पहले डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार वार्ता करने से इनकार कर दिया था, लेकिन एससीओ बैठक में भारत और चीन की नजदीकियां देखकर उनकी अकड़ कम हो गई है। अब अमेरिका ने भारत से व्यापार पर वार्ता करने के लिए अपने खास अधिकारी ब्रेंडन लिंच को भारत भेजा है। India US Trade Talk: आज होगी बैठक 16 सितंबर को यानी आज व्यापार वार्ता पर ब्रेंडन…

India US Trade Talk: भारत अमेरिका के बीच छीड़ी टैरिफ वॉर अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। भारत पर हाई टैरिफ लगाने डोनाल्ड ट्रंप का रुख अब भारत के प्रति नरम हो गया है। पहले डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार वार्ता करने से इनकार कर दिया था, लेकिन एससीओ बैठक में भारत और चीन की नजदीकियां देखकर उनकी अकड़ कम हो गई है। अब अमेरिका ने भारत से व्यापार पर वार्ता करने के लिए अपने खास अधिकारी ब्रेंडन लिंच को भारत भेजा है।

India US Trade Talk: आज होगी बैठक

16 सितंबर को यानी आज व्यापार वार्ता पर ब्रेंडन लिंच के साथ एक दिवसीय बैठक होगी। लिंच के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल सोमवार रात भारत पहुंचा। लिंच अमेरिका की सहायक व्यापार प्रतिनिधि हैं। बता दें प्रस्तावित व्यापार समझौते पर दोनों देशों के बीच अब तक पांच दौर की वार्ता हो चुकी है। छठे दौर की वार्ता 25-29 अगस्त के बीच होनी थी, लेकिन अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था।

India US Trade Talk
India US Trade Talk

India-America Trade: ट्रेड पर बातचीत जारी

भारत के मुख्य वार्ताकार और वाणिज्य मंत्रालय में विशेष सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा, हमने ने पहले ही संकेत दिए हैं कि हमारे बीच बातचीत जारी है। अग्रवाल ने कहा, “हालांकि यह बीटीए पर छठे दौर की वार्ता नहीं है, लेकिन व्यापार वार्ता से जुड़ी चर्चा ज़रूर है। इसमें यह जानने की कोशिश होगी कि भारत और अमेरिका के बीच किसी समझौते पर कैसे पहुंचा जा सकता है। यह बातचीत छठे दौर की वार्ता से पहले की तैयारी होगी।”  अग्रवाल ने बताया कि दोनों देश ऑनलाइन माध्यम से साप्ताहिक आधार पर बातचीत करते रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमारी बातचीत जारी रही, लेकिन हम ज़्यादा प्रगति नहीं कर पाए। दरअसल, कुल मिलाकर परिदृश्य अनुकूल नहीं था। अब हमें एक संभावना दिख रही है।”

India US Trade Talk
India US Trade Talk

Trump Tariff: भारत पर लगाया 50 प्रतिशत टैरिफ

अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत का उच्च टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत का निर्यात प्रभावित हुआ है। इसके अलावा राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को लेकर कई तीखे बयान भी दिए, जिसके चलते भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते पर बातचीत बाधित हो गई। हालांकि हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी द्वारा में किए गए पोस्ट के बाद संबंधों में सुधार आने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- ‘प्रदर्शन में जान गंवाने वाले Gen-Z को मिलेगा शहीद का दर्जा…’, नेपाल की सुशीला सरकार के इस फैसले ने बटोरी सुर्खियां

Neha Singh