शिवसेना सांसद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में भारतीय डेलिगेशन Liberia पहुंचा

Summary :

लाइबेरिया में भारतीय डेलिगेशन का गर्मजोशी से स्वागत

शिवसेना सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में भारतीय डेलिगेशन लाइबेरिया पहुंचा, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को उजागर करना है। इस यात्रा के दौरान, प्रतिनिधिमंडल लाइबेरिया के प्रमुख अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों में भाग लेगा, जिससे भारत-लाइबेरिया साझेदारी को मजबूत बनाने की उम्मीद है।

शिवसेना सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में एक ऑल इंडिया पार्टी डेलिगेशन रविवार (भारतीय समयानुसार) तड़के लाइबेरिया के मोनरोविया पहुंचा। यह एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक यात्रा है, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को उजागर करना है। इस डेलिगेशन का राजदूत मनोज बिहारी वर्मा और कार्यकारी समिति के अध्यक्ष सेको एस. कन्नेह और प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधि प्रिंस ए. टोल्स सहित प्रमुख लाइबेरियाई अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। लाइबेरिया में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में ऑल इंडिया पार्टी डेलिगेशन लाइबेरिया के मोनरोविया पहुंचा। राजदूत मनोज बिहारी वर्मा, महामहिम सेकोउ एस कन्नेह, प्रतिनिधि और कार्यकारी अध्यक्ष तथा महामहिम प्रिंस ए टोल्स, लाइबेरिया के प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधि ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।”

31 मई से 2 जून तक निर्धारित इस यात्रा के दौरान, प्रतिनिधिमंडल लाइबेरिया के राष्ट्रपति, प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष, सीनेट के प्रो-टेम्पोर राष्ट्रपति और विदेश मंत्री सहित प्रमुख हस्तियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों में भाग लेगा। इसके अलावा, समझ और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख थिंक टैंक और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की योजना बनाई गई है। यह डेलिगेशन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत के चल रहे मिशन का हिस्सा है, जो आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख की पुष्टि करता है।

इस प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य वैश्विक एकजुटता के महत्व पर जोर देते हुए, आतंकवाद के सभी रूपों के प्रति शून्य सहिष्णुता का एक मजबूत संदेश देना है। इस महत्वपूर्ण मिशन पर डेलिगेशन के रवाना होने के साथ ही लाइबेरिया स्थित दूतावास ने सकारात्मक चर्चाओं के प्रति आशा व्यक्त की, जिससे भारत और लाइबेरिया के बीच साझेदारी और मजबूत होगी। इससे पहले शनिवार को डेलिगेशन ने सिएरा लियोन की यात्रा पूरी की, जिसमें आतंकवाद से निपटने और अंतरराष्ट्रीय शांति बनाए रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) और अन्य वैश्विक मंचों पर समन्वित कार्रवाई का आह्वान किया गया।डेलिगेशन के साथ बैठक के दौरान सिएरा लियोन के उपराष्ट्रपति मोहम्मद जुल्देह जल्लोह ने भारत के साथ पश्चिम अफ्रीकी देश की एकजुटता की बात कही। इसके साथ ही 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करने के साथ 26 निर्दोष लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.