भारत के एक्शन से पाकिस्तान की परमाणु मिसाइलों पर पड़ा असर! जानें कहां हैं ठिकाने?

Summary :

ऑपरेशन सिंदूर ने पाक परमाणु साइट्स को किया प्रभावित

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर हमला किया। पाकिस्तान की प्रतिक्रिया में किराना हिल्स में मिसाइल गिरने की खबर है, जो परमाणु साइट है। रेडिएशन की आशंका जताई जा रही है, लेकिन कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Pakistan’s nuclear sites: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सख्त कदम उठाते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाया. इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया. इसके जवाब में जब पाकिस्तान ने भारत पर हमला करने की कोशिश की, तो भारतीय सेना ने भी कड़ा जवाब देते हुए पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमला किया. इस दौरान किराना हिल्स इलाके में भी एक मिसाइल गिरने की खबर है, जिसे पाकिस्तान की परमाणु साइट माना जाता है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, किराना हिल्स को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं. कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि वहां परमाणु हथियार रखे गए थे और मिसाइल हमले की वजह से उन पर असर पड़ा है. यहां तक कि रेडिएशन फैलने की आशंका भी जताई जा रही है. हालांकि, अब तक रेडिएशन को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

पाकिस्तान के परमाणु ठिकाने?

सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, कोई भी देश अपने सारे न्यूक्लियर हथियार एक ही जगह नहीं रखता. सुरक्षा कारणों से इन्हें अलग-अलग स्थानों पर रखा जाता है ताकि किसी एक हमले से पूरे सिस्टम को नुकसान न पहुंचे. इसलिए यह मानना गलत होगा कि पाकिस्तान के सभी परमाणु हथियार सिर्फ किराना हिल्स में ही हैं.

‘सिंधु जल संधि’ खत्म करने से तिलमिलाया Pakistan, भारत को पत्र लिखकर की फैसले पर पुनर्विचार की अपील

पाकिस्तान के संभावित परमाणु ठिकाने

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने अपने परमाणु हथियार कई स्थानों पर छिपाकर रखे हैं:

1-आको मिलिट्री बेस (सिंध): यह भारत की सीमा से सिर्फ 145 किमी दूर स्थित है. रिपोर्ट के अनुसार यहां परमाणु हथियार हो सकते हैं.

2-गुंजरावाला (पंजाब प्रांत): यह भारत-पाक सीमा से लगभग 60 किमी दूर है और यहां मिसाइलों का भंडार मौजूद हो सकता है.

3-खुजदार (बलूचिस्तान): इस क्षेत्र में भी मिसाइलों के अंडरग्राउंड गोदाम होने की बात कही गई है.

4-पानो अकिल (सिंध): यह पाकिस्तानी सेना का एक महत्वपूर्ण बेस है जहां कई खतरनाक मिसाइलें रखी गई हैं.

5-किराना हिल्स (सरगोधा): यही वह जगह है जहां हालिया हमले में नुकसान की आशंका जताई गई है. इसे एक अहम न्यूक्लियर साइट माना जाता है

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।