ऑटोमोबाइल क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक प्रगति, जापान को पीछे छोड़ा

Summary :

भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग तीसरे स्थान पर, जापान को मात दी

भारत ने ऑटोमोबाइल क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति करते हुए जापान को पीछे छोड़कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि 11 साल पहले भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग 7 लाख करोड़ था, जो अब 23 लाख करोड़ हो गया है। अमेरिका और चीन पहले दो स्थानों पर हैं।

ऑटोमोबाइल सेक्टर में भारत ने एक बड़ी छलांग लगाई है। इस सेक्टर में जापान को पछाड़ते हुए भारत तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को यह बात कही। नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत ने ऑटोमोबाइल उद्योग में ऐतिहासिक प्रगति हासिल की है। उन्होंने बताया कि 11 साल पहले जब वह पहली बार केंद्रीय मंत्री बने थे, तब भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग सात लाख करोड़ रुपए का था और वैश्विक स्तर पर सातवें स्थान पर था। आज यह उद्योग 23 लाख करोड़ रुपए का हो गया है और भारत ने जापान को पीछे छोड़कर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।

गडकरी ने कहा कि उनका विभाग परिवहन का है, इसलिए ऑटोमोबाइल उद्योग उनके दायित्व में आता है। उन्होंने कहा, “जब मैं 11 साल पहले 2014 में मंत्री बना, तब भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग सात लाख करोड़ रुपए का था और हम सातवें नंबर पर थे। आज इस उद्योग का आकार 23 लाख करोड़ रुपए हो गया है, और हमने जापान को पीछे छोड़कर तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि वैश्विक स्तर पर पहले स्थान पर अमेरिका (78 लाख करोड़ रुपए) और दूसरे स्थान पर चीन (49 लाख करोड़ रुपए) का ऑटोमोबाइल उद्योग है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.