ईरानी राष्ट्रपति ने जंग खत्म करने के लिए रखी 3 शर्त, युद्ध खत्म करने का यह एकमात्र रास्ता

Iran President Conditions For Ceasefire

Iran President Conditions For Ceasefire: खाड़ी देशो में जारी जंग के बीच ईरान जबरदस्त पलटवार कर रहा है और कई देशों पर मिसाइल हमला किया है जिससे हालात और बिगड़ गए है। इसी बीच ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने युद्ध को समाप्त करने का एकमात्र रास्ता ईरान के निर्विवाद अधिकारों की स्वीकृति और भविष्य में होने वाले आक्रमण के खिलाफ निर्णायक अंतरराष्ट्रीय गारंटी लागू करना है। इससे पहले ईरान के राष्ट्रपति ने खाड़ी देशों से माफी मांगते हुए कहा था कि हम हमला नहीं करेंगे लेकिन अगर वहां से हमला होता है तो जवाबी कार्रवाई करेंगे।

 

ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस और पाकिस्तान की सरकारों के राष्ट्रपतियों के साथ संपर्क में रहते हुए, मैंने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के प्रति इस्लामी गणराज्य की प्रतिबद्धता की घोषणा करते हुए इस बात पर जोर दिया कि ज़ायोनी शासन और अमेरिका की से शुरू हुए युद्ध को समाप्त करने का एकमात्र तरीका ईरान के निर्विवाद अधिकारों को स्वीकार करना, हर्जाना देना और उनकी आक्रामकता को दोबारा होने से रोकने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय दायित्व निभाना है।

ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, अमेरिका और इज़राइल ने 16,000 से अधिक आवासीय इकाइयों को निशाना बनाया है। रेड क्रिसेंट सोसाइटी के प्रवक्ता मोजतबा खालिदी के हवाले से ईरान मीडिया ने दावा किया कि 19,734 गैर-सैन्य इमारतों को निशाना बनाया गया है, जिनमें से 16,291 आवासीय इकाइयाँ थीं। इसके अलावा, 77 चिकित्सा केंद्रों और रेड क्रिसेंट की 16 सुविधाओं पर भी हमले हुए।

इससे पहले, ईरान की आईआरजीसी ने अपने चल रहे जवाबी अभियान ‘टू प्रॉमिस 4’ के 40वें चरण को अंजाम देते हुए क्षेत्र भर में शत्रुतापूर्ण ठिकानों पर निर्णायक हमले किए थे। आईआरजीसी के अनुसार, अभियान के नए चरण में लक्ष्यों पर क़द्र, इमाद, खेबर शेकान और फत्ताह मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। आईआरजीसी ने कहा कि ये हमले लेबनान के हिजबुल्लाह प्रतिरोध आंदोलन के लड़ाकों के साथ मिलकर किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।