Middle East में बढ़ते तनाव के बीच Mojtaba Khamenei का बड़ा बयान, दुश्मनों की संपत्ति जब्त करने की चेतावनी

Summary :

Iran property seizure threat: ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अपने देश के ‘दुश्मन’ से मुआवजे की मांग दोहराई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, मोजतबा खामेनेई ने टेलीग्राम अकाउंट पर किए गए एक पोस्ट में कहा, “हम दुश्मन से मुआवजा लेंगे और अगर वह मना करता है, तो हम उसकी जितनी प्रॉपर्टी ले लेंगे जितनी तय करेंगे। अगर यह संभव नहीं हुआ, तो हम उसकी उतनी ही प्रॉपर्टी नष्ट कर देंगे।” Mojtaba Khamenei Statement: शहीदों का बदला लेंगे पिछले दिनों ईरान के नए सुप्रीम लीडर ने देश के नाम अपने पहले मैसेज में लगातार प्रतिरोध जारी रखने…

Iran property seizure threat: ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अपने देश के ‘दुश्मन’ से मुआवजे की मांग दोहराई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, मोजतबा खामेनेई ने टेलीग्राम अकाउंट पर किए गए एक पोस्ट में कहा, “हम दुश्मन से मुआवजा लेंगे और अगर वह मना करता है, तो हम उसकी जितनी प्रॉपर्टी ले लेंगे जितनी तय करेंगे। अगर यह संभव नहीं हुआ, तो हम उसकी उतनी ही प्रॉपर्टी नष्ट कर देंगे।”

Mojtaba Khamenei Statement: शहीदों का बदला लेंगे

Mojtaba Khamenei Statement
Mojtaba Khamenei Statement (Source: Social Media)

पिछले दिनों ईरान के नए सुप्रीम लीडर ने देश के नाम अपने पहले मैसेज में लगातार प्रतिरोध जारी रखने का आह्वान किया और होर्मुज स्ट्रेट को बंद रखे जाने का ऐलान किया। एक संदेश में मोजतबा खामेनेई ने संघर्ष में मारे गए लोगों का बदला लेने की भी कसम खाई और कहा कि तेहरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा। स्थानीय मीडिया के अनुसार यह संदेश ईरान के सरकारी टेलीविजन पर एक महिला प्रेजेंटर ने पढ़कर सुनाया। संदेश में यह भी कहा गया कि हॉर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का विकल्प सुरक्षित रखा जाना चाहिए। चेतावनी दी गई कि जरूरत पड़ने पर ईरान अन्य मोर्चे भी खोल सकता है।”

अमेरिका का दावा: Mojtaba Khamenei घायल, लोकेशन भी गुप्त

Mojtaba Khamenei Statement (1)
Mojtaba Khamenei Statement (Source: Social Media)

संदेश में यह भी कहा गया कि ईरान पड़ोसी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध चाहता है और सिर्फ उन ठिकानों को निशाना बनाएगा, जहां से उस पर हमले किए जाएंगे। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, “इस्लामिक रिपब्लिक के तीसरे सुप्रीम लीडर, खामेनेई के नाम से यह संदेश उनकी लोकेशन, स्वास्थ्य स्थिति या शारीरिक स्थिति के बारे में कोई जानकारी दिए बिना जारी किया गया था।” इसी बीच, अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दावा किया कि ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई घायल हो गए हैं और उन्हें छिपने के लिए मजबूर होना पड़ा है, क्योंकि देश की मिलिट्री लीडरशिप तेज अमेरिकी हमलों के बीच जूझ रही है।

Iran property Seizure Threat: ईरान में सत्ता परिवर्तन

Iran property Seizure Threat
Iran property Seizure Threat (Source: Social Media)

पेंटागन में एक ब्रीफिंग के दौरान हेगसेथ ने कहा कि सैन्य अभियान जारी रहने के कारण ईरान का नेतृत्व लगातार बढ़ते दबाव का सामना कर रहा है। गौरतलब है कि 28 फरवरी को, इजरायल और अमेरिका ने तेहरान समेत ईरान के दूसरे शहरों पर हमले किए, जिसमें ईरान के उस समय के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई और सीनियर मिलिट्री कमांडर भी मारे गए। ईरान ने जवाब में मिसाइल और ड्रोन के जरिए हमले किए, जिसमें इजरायल और मिडिल ईस्ट में अमेरिकी बेस और एसेट्स को टारगेट किया गया। अली खामेनेई की मौत के बाद 8 मार्च को असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुना।

ALSO READ: Middle East जंग में बिछ रही लाशें! ईरान में 202 मासूमों और 223 महिलाओं की मौत, इजरायल में हजारों घायल

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।