ईरान में हालात बेकाबू, 35 की मौत, 1200 हिरासत में, अब अमेरिका उठाएगा बड़ा कदम?

Summary :

Iran Protest Live Update: ईरान में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। देश इस समय गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है और बीते नौं दिनों से लोग लगातार सड़कों पर जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। महंगाई, बेरोजगारी और गिरती अर्थव्यवस्था ने आम जनता का सब्र तोड़ दिया है। ईरान के 31 प्रांतों में से 27 प्रांतों में 250 से अधिक स्थानों पर प्रदर्शन हुए हैं। विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 35 हो गई है। Iran Protest Live Update अमेरिका और इजरायल के अधिकारी ईरान में जारी अशांति के जवाब…

Iran Protest Live Update: ईरान में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। देश इस समय गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है और बीते नौं दिनों से लोग लगातार सड़कों पर जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। महंगाई, बेरोजगारी और गिरती अर्थव्यवस्था ने आम जनता का सब्र तोड़ दिया है। ईरान के 31 प्रांतों में से 27 प्रांतों में 250 से अधिक स्थानों पर प्रदर्शन हुए हैं। विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 35 हो गई है।

Iran Protest Live Update

Iran Protest Live Update
Iran Protest Live Update

अमेरिका और इजरायल के अधिकारी ईरान में जारी अशांति के जवाब में संभावित नीतिगत विकल्पों का आकलन कर रहे हैं। ये चर्चाएं ईरान के शहरों में चल रहे लगातार विरोध प्रदर्शनों और वेनेजुएला में हाल ही में अमेरिका द्वारा की गई कार्रवाइयों के बीच हो रही हैं, जिन्होंने क्षेत्रीय रणनीतिक गणनाओं को प्रभावित किया है। बता दें कि सड़को पर प्रोटेस्ट और ट्रंप की चेतावनी के चलते ईरान में भी तख्तापलट का डर सता रहा है। इसी बीच दावा किया जा रहा है कि ईरान के लीडर खामेनेई देश छोड़कर रूस भागने की तैयारी में है।

Iran Protest News

Iran Protest Live Update
Iran Protest Live Update

ईरान में आर्थिक दबाव, राजनीतिक दमन और धार्मिक शासन से असंतोष के कारण समय-समय पर प्रदर्शनों की लहरें उठती रही हैं। हालांकि ईरानी अधिकारियों ने पहले भी इसी तरह के आंदोलनों को दबाने में सफलता हासिल की है, लेकिन प्रदर्शनों की निरंतरता ने अंतरराष्ट्रीय ध्यान फिर से आकर्षित किया है। एक सप्ताह से अधिक समय से चल रहे विरोध प्रदर्शनों में 1,200 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 29 प्रदर्शनकारी, चार बच्चे और ईरान के सुरक्षा बलों के दो जवान मारे गए हैं।

ALSO READ: ट्रंप की धमकी या सड़कों पर प्रोटेस्ट का डर? ईरान छोड़कर रूस भागने की तैयारी में खामेनेई

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।