Breaking News ! पाकिस्तान के लिए बड़ी शर्मिंदगी, ईरान ने लौटाया पाकिस्तान का जहाज

Summary :

Iran Returns Pakistani Ship : ईरान युद्ध के बीच बड़ी खबर आई है, की ईरान ने पाकिस्तान का जहाज को वापस लौटा दिया है। बता दें, ईरान स्ट्रैट ऑफ हारमुज पर अपना नियंत्रण जमा चुका है और 33 किलोमीटर के इस संकरे समुद्री गलियारे से किसे निकलने की इजाजत है यह ईरान तय कर रहा है। ऐसे में बड़ी खबर है कि ईरान ने पाकिस्तान के जहाज को निकालने की अनुमति नहीं दी है और उसे वापस लौटा दिया है। बता दें सेलेन नाम के कंटेनर को होरमुज पार नहीं होने दिया गया। आईआरजीसी ने कहा कि बिना इजाजत जहाज…

Iran Returns Pakistani Ship : ईरान युद्ध के बीच बड़ी खबर आई है, की ईरान ने पाकिस्तान का जहाज को वापस लौटा दिया है। बता दें, ईरान स्ट्रैट ऑफ हारमुज पर अपना नियंत्रण जमा चुका है और 33 किलोमीटर के इस संकरे समुद्री गलियारे से किसे निकलने की इजाजत है यह ईरान तय कर रहा है। ऐसे में बड़ी खबर है कि ईरान ने पाकिस्तान के जहाज को निकालने की अनुमति नहीं दी है और उसे वापस लौटा दिया है। बता दें सेलेन नाम के कंटेनर को होरमुज पार नहीं होने दिया गया। आईआरजीसी ने कहा कि बिना इजाजत जहाज पार नहीं होने दिया जाएगा।

Iran Returns Pakistani Ship: वजह कानूनी प्रोटोकॉल न पालन करना

IRGC नेवी कमांडर अलिरेजा तंगसीरी ने खुद इसकी पुष्टि की है. SELEN जहाज कानूनी प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर पाया और उसके पास ट्रांजिट परमिशन नहीं थी. IRGC नेवी के जवानों ने इसे रोककर वापस भेज दिया. बता दें, स्ट्रैट ऑफ होरमुज से गुजरने के लिए हर देश के शिप को ईरान से पर्मिशन लेनी पड़ रही है। पाकिस्तान के जहाज को अनुमति न मिलने की वजह कानूनी प्रोटोकॉल को न मानना बताया जा रहा है।

Iran Clear Statement to Pakistan: ईरान का स्पष्ट संदेश

Iran Clear Statement to Pakistan
Iran Clear Statement to Pakistan (Source:Social Media)

यह घटना तब हुई जब अमेरिका-इजरायल संघर्ष के कारण ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में कड़ी निगरानी बढ़ा रखी है और हर जहाज को पहले अनुमति लेनी पड़ रही है. ईरान का साफ संदेश है — होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने के लिए पूरी तरह समन्वय और अनुमति जरूरी है. बिना परमिशन के कोई भी जहाज गुजरने की कोशिश करेगा तो उसे रोका जाएगा.

पाकिस्तान खुद को क्षेत्रीय मध्यस्थता का दावेदार बताता रहा है, लेकिन इस घटना ने उसके दावों पर पानी फेर दिया. कुछ दिनों पहले पाकिस्तानी तेल टैंकर ‘कराची’ को ईरान ने अनुमति देकर गुजरने दिया था, जिसे पाकिस्तान अपनी कूटनीतिक जीत बता रहा था. लेकिन SELEN कंटेनर जहाज के मामले में ईरान ने सख्ती दिखाई और बिना परमिशन के जहाज को वापस भेज दिया.

यह भी पढ़ें – सीजफायर की उम्मीदों के चलते कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट, 7 प्रतिशत तक फिसला ब्रेंट क्रूड

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।