Iran Threatens To Fire On Energy Sector: खाड़ी देशों में जारी जंग 14वें दिन में पहुंच गया है। अब इस युद्ध में तेल और गैस सप्लाई को निशाना बनाया जा रहा है। कच्चे तेल की कीमत आसमान छू रही है और गैस सप्लाई ठप हो गई है क्योंकि ईरान के नियंत्रण में होमुर्ज को बंद कर दिया गया है। इसी बीच ईरान के सैन्य मुख्यालय खतम अल-अनबिया ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका-इजराइल द्वारा ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जाता है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। ईरान सभी तेल-गैस भंडार को आग लगा देगा और महाविनाश होगा।
Iran Threatens To Fire On Energy Sector: विनाशकारी जवाबी कार्रवाई होगी

सेना के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे और बंदरगाहों पर हमला ईरान की ओर से करारा और विनाशकारी जवाबी कार्रवाई का कारण बनेगा। ऐसे हमले की स्थिति में, इस क्षेत्र में मौजूद सभी तेल और गैस बुनियादी ढांचे को आग लगाकर फूंक कर दिया जाएगा। जिनमें संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके पश्चिमी सहयोगियों शामिल है। इससे पहले, ईरान के नए सर्वोच्च नेता, मोजतबा खामेनेई ने ईरानी सरकारी टेलीविजन पर चेतावनी दी कि होमुर्ज को बंद करना दबाव की रणनीति बनी रहेगी।
Middle East War: मिडिल ईस्ट में अंधेरा कर देंगे

ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी ने खुली धमकी देते हुए कहा कि अगर ईरान में बिजली स्ट्रक्चर को निशाना बनाया जाता है तो पूरे मिडिल ईस्ट में अंधेरा कर देंगे। ट्रंप ने इससे पहले भी दावा किया था कि वह सिर्फ एक घंटे मे ईरान में अंधेरा कर देंगे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया है। इसी का जवाब देते हुए ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा कि अगर ईरान में अंधेरा होगा तो पूरे मिडिल ईस्ट में अंधेरा कर देंगे।
ALSO READ: ईराक में अमेरिका का KC-135 विमान क्रैश, 5 क्रू सदस्य थे सवार, ईरान समर्थित ग्रुप ने ली जिम्मेदारी


Download Android App
Download iOS App




