“6 महीने जंग लड़ने का दिया था बयान”, इजरायल के भीषण हमले में मारे गए IRGC के चीफ प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी

Summary :

IRGC Spokesperson Ali Mohammad Naini Killed: इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए है जिसमें ईरानी टॉप अधिकारी की मौत हो गई है। अब भीषण हमले में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के प्रवक्ता, ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी की मौत हो गई है। इससे पहले इजरायल रक्षा बलों ने घोषणा करते हुए बताया कि उन्होंने ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल को मार गिराया है। क्योंकि खतीब ने महसा अमिनी विरोध प्रदर्शनों के दौरान ईरानी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की थी। अब 6 महीने जंग लड़ने का बयान देने वाले IRGC के चीफ प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी को भी मौत…

IRGC Spokesperson Ali Mohammad Naini Killed: इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए है जिसमें ईरानी टॉप अधिकारी की मौत हो गई है। अब भीषण हमले में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के प्रवक्ता, ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी की मौत हो गई है। इससे पहले इजरायल रक्षा बलों ने घोषणा करते हुए बताया कि उन्होंने ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल को मार गिराया है। क्योंकि खतीब ने महसा अमिनी विरोध प्रदर्शनों के दौरान ईरानी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की थी। अब 6 महीने जंग लड़ने का बयान देने वाले IRGC के चीफ प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी को भी मौत के घाट उतार दिया है।

IRGC Spokesperson Ali Mohammad Naini Killed: ईरान 6 महीने तक लड़ सकता है

IRGC Spokesperson Ali Mohammad Naini Killed
IRGC Spokesperson Ali Mohammad Naini Killed (Source: Social Media)

मौत से पहले इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के प्रवक्ता, ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी ने कहा था कि ईरान 6 महीने तक लड़ सकता है और एडवांस्ड मिसाइलें दागनी अभी बची हैं। साथ ही कहा था कि मिसाइल के स्टॉक में कमी नहीं है और धड़ाधड़ काम जारी है। जंग आगे बढ़ेगी और दुश्मनों के लिए सरप्राइज भी तैयार है। लेकिन अब इजरायल ने भीषण हमले करके मौत के घाट उतार दिया है।

खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब को मार गिराया

इजरायल ने बताया कि तेहरान में एक लक्षित हमले में ईरानी शासन के खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब को मार गिराया गया। खतीब ने हाल ही में पूरे ईरान में हुए विरोध प्रदर्शनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसमें प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी और हत्याएं शामिल थीं। दुनिया भर में इजरायलियों और अमेरिकियों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों का नेतृत्व किया। इसी तरह, उसने महसा अमिनी विरोध प्रदर्शनों (2022-2023) के दौरान ईरानी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की। ईरानी खुफिया मंत्रालय के पास उन्नत खुफिया क्षमताएं हैं, जो निगरानी, जासूसी और दुनिया भर में गुप्त अभियानों को अंजाम देने में सक्षम है, खासकर इजरायली और ईरानी नागरिकों के खिलाफ।

IRGC Spokesperson Ali Mohammad Naini Killed: बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी भी मारे गए

IRGC Spokesperson Ali Mohammad Naini Killed (1)
IRGC Spokesperson Ali Mohammad Naini Killed (Source: Social Media)

इजरायली हवाई हमलों में ईरानी सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी और बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी भी मारे गए थे। सुप्रीम लीडर रहे अली खामेनेई और उनके उत्तराधिकारी मोजतबा खामेनेई के करीबी सहयोगी 67 वर्षीय लारीजानी का हमले में निधन हो गया। यह 19 दिन पहले शुरू हुए संघर्ष के बाद से तेहरान के नेतृत्व में सबसे वरिष्ठ व्यक्ति का नुकसान है। सुलेमानी ने छह साल तक आंतरिक सुरक्षा बल का नेतृत्व किया था और उन्हें सैन्य कार्रवाई में एक प्रमुख व्यक्ति माना जाता था।

ALSO READ: जंग के बीच इजरायल और अमेरिका में आई दरार! ईरानी गैस फील्ड हमले पर ट्रंप ने झाड़ा पल्ला, खाड़ी देश भी हुए नाराज

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।