Is ChatGpt Down: OpenAI का टॉप App हुआ ठप, यूजर्स ने उठाए सवाल, दुनिया भर में हड़कंप

Summary :

Is ChatGpt Down: AI का टॉप ऐप चैटजीपीटी को दुनिया भर के यूजर्स प्रयोग करते है लेकिन चैटजीपीटी का उपयोग करते समय परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि ओपनएआई द्वारा विकसित एआई चैटबॉट कुछ समय के लिए बंद हो गया। कई लोगों ने बताया कि वे सवालों का जवाब प्राप्त करने में असमर्थ हैं, कुछ ने दावा किया कि उनकी पिछली चैट गायब हो गई है। ChatGpt Users Report बताया जा रहा है कि यह परेशानी दोपहर 12:44 बजे शुरू हुई और सिर्फ भारत से 500 से अधिक रिपोर्टें आई है। वहीं अन्य देशों से भी ऐसी ही शिकायतें दर्ज…

Is ChatGpt Down: AI का टॉप ऐप चैटजीपीटी को दुनिया भर के यूजर्स प्रयोग करते है लेकिन चैटजीपीटी का उपयोग करते समय परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि ओपनएआई द्वारा विकसित एआई चैटबॉट कुछ समय के लिए बंद हो गया। कई लोगों ने बताया कि वे सवालों का जवाब प्राप्त करने में असमर्थ हैं, कुछ ने दावा किया कि उनकी पिछली चैट गायब हो गई है।

ChatGpt Users Report

Is ChatGpt Down
Is ChatGpt Down

बताया जा रहा है कि यह परेशानी दोपहर 12:44 बजे शुरू हुई और सिर्फ भारत से 500 से अधिक रिपोर्टें आई है। वहीं अन्य देशों से भी ऐसी ही शिकायतें दर्ज की गईं। बता दें कि वेबसाइट पर सबसे ज़्यादा असर पड़ा, जबकि ऐप उपयोगकर्ताओं को भी चैटजीपीटी तक पहुँचने में समस्याएँ आईं।

History of ChatGpt Down

OpenAI ने अभी तक इस गड़बड़ी के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बता दें कि चैटबॉट को पहले भी कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। जिसमें जुलाई में हुई दो घटनाएँ भी शामिल हैं, जिनसे आम उपयोगकर्ता और रोज़ाना इस टूल पर निर्भर रहने वाले यूजर्स प्रभावित हुए थे।

Is ChatGpt Down

Is ChatGpt Down
Is ChatGpt Down

चैटजीपीटी डाउन होने का असर वेबसाइट और ऐप दोनों पर पड़ा है। जानते है इसका असर कहां कहां पड़ा है।

  • भारत समेत ग्लोबल स्तर पर ChatGpt Down का असर पड़ा है।
  • कई देशों के यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा।
  • यूजर्स ने नेटवर्क Error और ChatGpt के काम ना करने की शिकायक की।
  • ChatGpt के App और वेबसाइट दोनों प्रभावित हुए है।

ALSO READ: OnePlus 15 5G vs OnePlus 14 5G: प्रोसेसर, डिस्प्ले, बैटरी और प्राइस में किसका पलड़ा भारी?

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।