भाजपा पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने रविवार को कहा कि सेना के दो पूर्व प्रमुखों ने बताया है कि 2008 से 2014 के बीच 6 सर्जिकल स्ट्राइक हुई हैं। उन्होंने पूछा क्या सत्तारूढ़ पार्टी ये कहना चाहती है कि जो पूर्व सेना प्रमुखों ने कहा वो ‘झूठ’ है?
भाजपा ने कांग्रेस पर सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे पर पलटी मारने का आरोप लगाया है और कहा है कि विपक्षी पार्टी पहले तो मोदी सरकार से सीमा पार की गई कार्रवाई का सबूत मांग रही थी और अब दावा कर रही है कि उसके शासन के दौरान छह ऐसे अभियान हुए हैं।
इस पर पलटवार करते हुए सिब्बल ने कहा, ‘‘दो (पूर्व) सेना प्रमुखों ने कहा है कि 2008 से 2014 के बीच छह सर्जिकल स्ट्राइकें हुई हैं। क्या भाजपा यह कहना चाहती है कि यह झूठ है?’’
तिवारी ने CEO से पूर्वांचली समुदाय का ‘अपमान’ करने के लिए केजरीवाल की शिकायत की
उन्होंने कहा, ‘‘ दूसरी बात यह है कि 2011 की सर्जिकल स्ट्राइक ‘ऑपरेशन जिंजर’ से जुड़े दस्तावेज मीडिया में प्रकाशित हुए हैं क्या ये भी झूठ है। मुख्य मुद्दा यह है कि हमें आतंकवाद का खात्मा करना है।’’
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ (पूर्व प्रधानमंत्री) मनमोहन सिंह ने कभी अपनी पीठ नहीं थपथपाई। इस बारे में सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा। इसका श्रेय नहीं लिया। चुनाव के लिए यह जो कहा जा रहा है वो बचकाना है। असल आतंकवादी अब भी पाकिस्तान में है जो अब भी आतंकी हमले करने की कोशिश करते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ कोई भी नहीं सकता है कि मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल में झूठ बोला है। अगर वह कहते हैं कि यह स्ट्राइक हुई हैं तो यह हुई हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



