इजरायल का दावा, 5 दिनों में ईरान के दो CDS ढेर, खामेनेई के करीबी अली शादमानी की मौत

Summary :

इजरायल का युद्ध सभी मोर्चों पर जारी है

इज़रायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष में इज़रायल ने दावा किया है कि पांच दिनों के भीतर उसने ईरान के दो प्रमुख सैन्य अधिकारियों को मार गिराया है। इनमें से एक अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी सलाहकार अली शादमानी थे। इज़रायल ने ईरान के खिलाफ अपने अभियान को सभी मोर्चों पर जारी रखने की बात कही है।

ईरान और इज़रायल के बीच तनाव चरम पर है। इसी बीच इज़रायल रक्षा बलों (IDF) ने दावा करते हुए बताया कि तेहरान में वायु सेना के हमले में ईरान के सबसे वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के सबसे करीबी सैन्य सलाहकार अली शादमानी को मार दिया है। आईडीएफ ने कहा, 5 दिनों में दूसरी बार, आईडीएफ ने ईरान के युद्ध-समय के चीफ ऑफ स्टाफ, शासन के शीर्ष सैन्य कमांडर को मार गिराया है। सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर खामेनेई के सबसे करीबी सैन्य सलाहकार अली शादमानी की मौत हो गई।

आईडीएफ का दावा

आईडीएफ ने कहा है कि ईरान के खिलाफ इजरायल का युद्ध सभी मोर्चों पर जारी है। इजरायली सैनिकों ने खान यूनिस में बड़े पैमाने पर भूमिगत हमास के बुनियादी ढांचे का पता लगाने और उसका नक्शा बनाने के लिए एक लक्षित अभियान चलाया। जहां मोहम्मद सिनवार का शव मिला था। लगभग 250 क्यूबिक मीटर कंक्रीट डालकर सुरंग को बंद कर दिया। अस्पताल की इमारत को नुकसान पहुंचाने से बचने के लिए इस क्षेत्र में ऑपरेशन को सटीकता और सावधानी के साथ अंजाम दिया गया।

डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को लास्ट वार्निंग, बोले- खाली करो तेहरान

दोनों देशों के बीच 5 दिनों से संघर्ष

बता दें कि इजरायल और ईरान के बीच 5 दिनों से संघर्ष चल रहा है। दोनों देशों ने मिसाइलें दागी है। प्रमुख क्षेत्रों में नागरिकों को हमलों का सामना करना पड़ रहा है। इस हमले में ईरान में कम से कम 224 लोग मारे गए हैं, जबकि इजरायल में 24 लोग मारे गए हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अयातुल्ला अली खामेनेई को निशाना बनाने से इजरायल और ईरान के बीच चल रहा संघर्ष बढ़ेगा नहीं बल्कि खत्म हो जाएगा, जो पिछले सप्ताह शुरू हुआ था।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।