Israel Gaza War: युद्ध रोकने के लिए ट्रंप का प्रस्ताव, नेतन्याहू का समर्थन, हमास नहीं मानेगा शर्तें तो होगी बड़ी तबाही

Summary :

Israel Gaza War:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में चल रहे कई वर्षों से इजरायल-हमास युद्ध को खत्म करने के लिए 20 बिंदुओं वाला शांति प्रस्ताव पेश किया है। इस दौरान ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की और कहा कि अगर हमास इस प्रस्ताव को मान लेता है तो सभी बंधकों को रिहा कर दिया जाएगा और युद्ध खत्म हो जाएगा। वहीं चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमास ने इसे ठुकरा दिया तो इजरायल को उनका पूरा समर्थन मिलेगा और हमास के खतरे को खत्मा होगा। Israel Gaza War: इजरायल को पूरा समर्थन ट्रंप…

Israel Gaza War:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में चल रहे कई वर्षों से इजरायल-हमास युद्ध को खत्म करने के लिए 20 बिंदुओं वाला शांति प्रस्ताव पेश किया है। इस दौरान ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की और कहा कि अगर हमास इस प्रस्ताव को मान लेता है तो सभी बंधकों को रिहा कर दिया जाएगा और युद्ध खत्म हो जाएगा। वहीं चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमास ने इसे ठुकरा दिया तो इजरायल को उनका पूरा समर्थन मिलेगा और हमास के खतरे को खत्मा होगा।

Israel Gaza War: इजरायल को पूरा समर्थन

Israel Gaza War
Israel Gaza War

ट्रंप ने कहा कि अब समय आ गया है कि हमास उस योजना की शर्तों को स्वीकार करे जो हमने आज सामने रखी है। अगर हमास इस योजना को अस्वीकार करता है, तो हमास के खतरे को खत्म करने के काम को पूरा करने के लिए इजरायल को मेरा पूरा समर्थन प्राप्त होगा। बता दें कि नेतन्याहू ने भी इस योजना का समर्थन करते हुए कहा कि यह इजरायल के युद्ध लक्ष्यों को पूरा करता है, लेकिन अगर हमास नहीं मानता तो काम पूरा किया जाएगा।

Israel Gaza Ceasefire: इजरायल गाजा पर कब्जा नहीं करेगा

गाजा के लिए ट्रंप की शांति योजना में एक अस्थायी तकनीकी सरकार की स्थापना का प्रावधान है। इजरायल गाजा पर कब्जा नहीं करेगा और गाजा के निवासी को जबरन बाहर नहीं निकाला जाएगा। समझौते में युद्ध को तत्काल समाप्त करने का प्रावधान है, बशर्ते इसे स्वीकार कर लिया जाए और सभी जीवित और मृत बंधकों को 72 घंटों के भीतर वापस लौटा दिया जाए।

Board of Peace: कमान ट्रंप संभालेंगे

Israel Gaza War
Israel Gaza War

युद्ध रोकने के साथ ही गाजा की देखरेख के लिए “बोर्ड ऑफ पीस” नाम की एक अंतरराष्ट्रीय संस्था बनेगी, जिसकी कमान ट्रंप संभालेंगे। इसमें पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भी शामिल होंगे। यह संस्था गाजा के पुनर्निर्माण का ढांचा और आर्थिक मदद तय करेगी, जब तक कि फिलिस्तीनी प्राधिकरण सुधार कर नियंत्रण संभालने को तैयार न हो जाए।

Israel Attack on Gaja: 66,000 से ज्यादा लोग मारे गए

यह युद्ध 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले से शुरू हुआ था, जिसमें 1200 लोग मारे गए और 251 लोगों को बंधक बना लिया गया। माना जाता है कि लगभग 48 लोग अभी भी बंदी हैं, और लगभग 20 जीवित हैं। इस बीच, गाज़ा में अब तक 66,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और ज़्यादातर इलाका खंडहर में बदल चुका है।

ALSO READ: Trump Tariff: ट्रंप का नया टैरिफ बम, दवाओं पर 100%, ट्रक और फ़र्नीचर पर भी लगाया भारी टैरिफ

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।