Israel-Lebanon War: इजरायल ने एक बार फिर लेबनान पर हवाई हमले किए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में लेबनान के विभिन्न क्षेत्रों में इजरायली हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या 37 हो गई है। वहीं हमलों में 151 लोग घायल हुए हैं।
Highlights
- लेबनान पर इजरायली हवाई हमला
- हमलों में 37 लोगों की मौत, 151 घायल
- लेबनान के लिए EU का सहायता पैकेज
लेबनान पर इजरायली हवाई हमला
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि लेबनान की राजधानी बेरूत में नौ लोग मारे गए हैं और 24 अन्य घायल हुए हैं। इसके अलावा माउंट लेबनान में दो लोग मारे गए और 15 अन्य घायल हुए हैं, जबकि बालबेक हर्मेल गवर्नरेट (प्रांत) में नौ लोग घायल हो गए। मंत्रालय की रिपोर्ट में कहा गया है कि बेका क्षेत्र में दो लोग मारे गए और 14 अन्य घायल हो गए, जबकि नबातियेह प्रांत में 19 लोग मारे गए और 52 लोग घायल हुए हैं।
इजरायल का हिजबुल्लाह के साथ आखिरी स्तर पर लड़ाई
रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिणी प्रांत में पांच लोग मारे गए और 37 घायल हो गए। हिजबुल्लाह के साथ खतरनाक हो चुकी लड़ाई में इजरायल ने 23 सितंबर से लेबनान पर अभूतपूर्व हवाई हमले किये हैं जिसे एरोज ऑफ द नॉर्थ का नाम दिया गया है। 8 अक्टूबर 2023 से, हिजबुल्लाह और इजरायल की सेना लेबनान-इजरायल सीमा पर गोलीबारी कर रही हैं, जिससे व्यापक संघर्ष की आशंका बढ़ गई है, खासकर जब गाजा पट्टी में हमास और इजरायल के बीच युद्ध जारी है।
लेबनान के लिए EU का सहायता पैकेज
बता दें कि इजरायली हमलों के बीच लेबनान के लिए यूरोपीय संघ (ईयू) ने अतिरिक्त सहायता पैकेज का ऐलान किया है। यूरोपीय संघ ने लेबनान के लिए अतिरिक्त 30 मिलियन यूरो की मानवीय सहायता की घोषणा की है। यह ऐलान ऐसे समय में हुआ है जब इजरायल ने लेबनान पर अपने हमले तेज कर दिए हैं। नया सहायता पैकेज रविवार को घोषित 10 मिलियन यूरो के अतिरिक्त है, जिससे इस साल लेबनान को यूरोपीय संघ की कुल मानवीय सहायता 104 मिलियन यूरो से ज्यादा हो जाएगी।
सहायता पैकेज जरूरी सामानों की मदद
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को लेबनान में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया कि सहायता पैकेज में तत्काल खाद्य सहायता, शेल्टर, हेल्थ केयर और अन्य जरूरी मदद प्रदान की जाएगी।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





