हमास ने की पुष्टि, इजरायल के हमले में मारा गया था सैन्य नेता मोहम्मद दीफ

Summary :

इज़राइल ने 13 जुलाई को हवाई हमले में मोहम्मद दीफ़ को बनाया था निशाना

इज़राइल रक्षा बलों की घोषणा के महीनों बाद अब हमास ने भी एक इज़राइली हमले में अपने सैन्य नेता मोहम्मद दीफ़ की हत्या की पुष्टि कर दी है। हमास के प्रवक्ता अबू ओबेदा ने एक वीडियो बयान देते हुए सैन्य नेता मोहम्मद दीफ़ की मौत की पुष्टि की और हमास के सैन्य विंग के डिप्टी कमांडर, युद्ध सहायता के प्रमुख गाजी अबू तमआ, सैन्य विंग के चीफ ऑफ़ स्टाफ़ राद थाबेट, खान यूनिस ब्रिगेड के कमांडर राफ़ा सलामेह, सेंट्रल गाजा ब्रिगेड के कमांडर अयमान नोफ़ल और उत्तरी गाजा ब्रिगेड के कमांडर अहमद घंडौर की मौत की भी पुष्टि की। बता दें कि पिछले साल अगस्त 2024 में इज़राइल ने घोषणा करते हुए बताया था कि इज़राइल ने खान यूनिस क्षेत्र में 13 जुलाई को हवाई हमले में मोहम्मद दीफ़ को मार दिया था।

सैन्य नेता मोहम्मद दीफ़ को बनाया था निशाना

13 जुलाई को खान यूनिस क्षेत्र में हमास के खान यूनिस ब्रिगेड कमांडर राफा सलामेह के परिसर पर हुए हमले में सैन्य नेता मोहम्मद दीफ़ को टारगेट बनाया गया था। इससे पहले, इज़राइल ने खान यूनिस में इज़राइली और थाई बंधकों को सौंपे जाने के दौरान अराजक दृश्यों के बाद चल रहे युद्धविराम-बंधक सौदे के मध्यस्थों से सुरक्षा आश्वासन प्राप्त करने के बाद 110 फ़िलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया था। इज़राइली सेना ने तीन इज़राइली, एक पुरुष और दो महिला, और 5 थाईलैंड नागरिकों की रिहाई की पुष्टि की।

इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू का बयान

इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री इज़राइल कैट्ज़ के साथ मिलकर आदेश दिया है कि आज रिहा किए जाने वाले आतंकवादियों की रिहाई तब तक स्थगित की जाए जब तक कि अगले चरणों में हमारे बंधकों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित न हो जाए। बता दें कि 7 अक्टूबर, 2023 को हमास ने दक्षिणी इज़राइल पर हमला किया जिसमें 1,200 से ज़्यादा लोग मारे गए, जिनमें ज़्यादातर आम नागरिक थे और 200 से ज़्यादा लोगों का अपहरण कर लिया गया।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।