‘100 साल से देशों को युद्द में झौंक रहा…’, अमेरिका पर ये क्या बोल बैठे पाकिस्तान के रक्षा मंत्री?

Summary :

अमेरिका पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का तीखा हमला

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 100 सालों से अमेरिका ने दुनिया में युद्ध फैलाकर मुनाफा कमाया है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने 260 से अधिक युद्ध लड़े हैं और उसकी अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा सैन्य उद्योग पर निर्भर है।

Pakistan on America: भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अमेरिका को लेकर एक तीखा बयान दिया है. ये बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने अमेरिका पर बीते 100 सालों से दुनिया में युद्ध फैलाने और इससे मुनाफा कमाने का आरोप लगाया है. ख्वाजा आसिफ ने अपने बयान में कहा कि अमेरिका दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में युद्ध शुरू करता रहा है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने अब तक 260 से ज्यादा युद्ध लड़े हैं, जबकि चीन ने सिर्फ 3 यूड लड़े हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा उनके सैन्य उद्योग से आता है, इसलिए उसे युद्ध की जरूरत रहती है. उनके मुताबिक, अमेरिका जानबूझकर देशों के बीच टकराव कराता है ताकि वो हथियार बेच सके और मुनाफा कमा सके.

अमेरिका पर लगाए ये गंभीर आरोप

ख्वाजा आसिफ ने यह भी कहा कि अमेरिका ने फिलिस्तीन, सीरिया, मिस्र और लीबिया जैसे देशों को युद्ध की आग में झोंक दिया. ये देश पहले अमीर हुआ करते थे लेकिन आज संघर्ष और अस्थिरता के कारण आर्थिक रूप से कमजोर हो चुके हैं. उनका कहना है कि इन देशों के बर्बाद होने से अमेरिका को फायदा हुआ है.

अमेरिका की भूमिका पर उठे सवाल

ख्वाजा आसिफ के इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका की भूमिका पर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. कई लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या वास्तव में अमेरिका अपने आर्थिक हितों के लिए दुनियाभर में अस्थिरता फैलाता है?

‘पाकिस्तान ने दोबारा कोई दुस्साहस किया तो…’, बहरीन में ओवैसी ने PAK की ईंट से बजा दी ईंट

भारत-पाक सीजफायर पर ट्रंप का दावा

वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को शांति का दूत बताया है. ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने दोनों देशों के बीच युद्ध विराम करवा दिया था.उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने भारत को व्यापारिक दबाव में डालकर सीजफायर के लिए मजबूर किया, हालांकि भारत ने उनके इस दावे को नकार दिया है.

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।