MP के CM मोहन यादव ने टोक्यो मेयर से मुलाकात की, आदिवासी उत्पादों के बाजार का दौरा किया

Summary :

जापान यात्रा: सीएम मोहन यादव ने की निवेश पर चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने टोक्यो, जापान की अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ के जनजातीय उत्पाद बाजार प्रदर्शनी का दौरा किया। यह यात्रा मध्य प्रदेश और जापान के बीच संबंधों को मजबूत करने, आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने और निवेश के नए अवसरों की खोज करने के उनके प्रयासों के हिस्से के रूप में हुई है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने टोक्यो की गवर्नर युरिको कोइके से भी मुलाकात की और सभी क्षेत्रों में संभावित निवेश पर चर्चा की।

निवेश पर हुई चर्चा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि मुझे टोक्यो की गवर्नर युरिको कोइके से मिलने का अवसर मिला, हमने सभी क्षेत्रों में संभावित निवेश पर चर्चा की। उन्होंने मुझे मई में यहां आयोजित होने वाले एक स्टार्टअप कार्यक्रम में भी आमंत्रित किया है। साथ ही cm मोहन यादव ने भी टोक्यो की गवर्नर युरिको और उनके प्रतिनिधि को मध्य प्रदेश में निवेश शिखर सम्मेलन के लिए भी आमंत्रित किया। जापान की अपनी यात्रा के पहले दिन, सीएम मोहन यादव ने टोयोटा मोटर कॉरपोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की, जिसमें संभावित व्यापार साझेदारी और निवेश के लिए मध्य प्रदेश द्वारा पेश किए जाने वाले अवसरों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में जापान होगा भागीदार देश

MP के सीएम मोहन यादव मध्यप्रदेश में 24 फरवरी और 25 फरवरी को आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 की तैयारियों के तहत जापान की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। इस यात्रा का उद्देश्य मध्य प्रदेश के निवेश माहौल और औद्योगिक बुनियादी ढांचे को उजागर करना है, जो संभावित सहयोग के लिए कई अवसर प्रदान करता है। यह वैश्विक नेताओं, उद्योगपतियों और विशेषज्ञों के लिए उभरते बाजारों और रुझानों पर अंतर्दृष्टि साझा करने और मध्य प्रदेश की निवेश क्षमता का लाभ उठाने के तरीकों का पता लगाने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा। बता दें कि जापान “इन्वेस्ट मध्य प्रदेश – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025” में ‘भागीदार देश’ के रूप में भाग लेगा।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।