Jayant Chaudhary ने की सीएम योगी से मुलाकात, कहा- बाबा के पास है बड़ा विजन

Summary :

Jayant Chaudhary : राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात हुई, तो सूबे में राजनीतिक हलचल बढ़ गई।दोनों के बीच काफी देर तक मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद जब जयंत चौधरी से पत्रकारों ने सवाल किए, तो उन्होंने कुछ खास जानकारी तो नहीं दी, सिर्फ इतना कहा कि बाबा के पास उत्तर प्रदेश को लेकर बड़ा विजन है। Highlights . Jayant Chaudhary ने की सीएम योगी से मुलाकात . कहा- बाबा के पास है बड़ा विजन Jayant Chaudhary ने की सीएम योगी से मुलाकात राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात हुई, तो सूबे…

Jayant Chaudhary

Jayant Chaudhary : राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात हुई, तो सूबे में राजनीतिक हलचल बढ़ गई।दोनों के बीच काफी देर तक मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद जब जयंत चौधरी से पत्रकारों ने सवाल किए, तो उन्होंने कुछ खास जानकारी तो नहीं दी, सिर्फ इतना कहा कि बाबा के पास उत्तर प्रदेश को लेकर बड़ा विजन है।

Highlights
. Jayant Chaudhary ने की सीएम योगी से मुलाकात
. कहा- बाबा के पास है बड़ा विजन

Jayant Chaudhary ने की सीएम योगी से मुलाकात

राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात हुई, तो सूबे में राजनीतिक हलचल बढ़ गई।दोनों के बीच काफी देर तक मुलाकात हुई। साथ ही जयंत चौधरी ने कहा, “हमारी मुलाकात अच्छी रही। हमने बाबा के साथ कई मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उनके पास उत्तर प्रदेश के लिए बड़ा विजन है, जिसका फायदा आगामी दिनों में यहां के लोगों को होगा। हम लोग मिलकर प्रदेश के हित के लिए काम कर रहे हैं।“

जयंत चौधरी की सीएम योगी से मुलाकात, कहा- बाबा के पास है बड़ा विजन

Jayant Chaudhary : जब उनसे पत्रकारों ने पूछा कि काफी लंबी मुलाकात हुई है, तो इस पर उन्होंने कहा, “यह लंबी मुलाकात नहीं है, बल्कि मैं कहूंगा कि संक्षिप्त मुलाकात है। हमने ऐसे विषयों पर चर्चा की, जिसके लिए एक घंटा भी पर्याप्त नहीं रहेगा। हम तो चाहते थे कि और भी विषयों पर चर्चा हो, लेकिन समय के अभाव में ऐसा नहीं हो सका।”

Jayant Chaudhary react on CM Yogi adityanath statement on sanatan dharma  after akhilesh yadav | UP Politics: सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव के बाद  जयंत चौधरी ने किया पलटवार, कहा- '

जयंत चौधरी(Jayant Chaudhary ) से सवाल किया गया कि क्या उपचुनाव को लेकर भी आपकी मुख्यमंत्री से बात हुई। इस पर उन्होंने कहा, “हमने चुनाव पर बात नहीं की। हमने प्रदेश के लोगों के हित को लेकर बात की। उनके पास यूपी को लेकर बड़ा विजन है, उस पर बात की है। हम सभी अब उस विजन को जमीन पर उतारने की दिशा में काम करेंगे।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar