Vijay Sinha : राजद नेता तेजस्वी यादव पर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा का तंज

Summary :

राजद नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जहां सरकार को कानून व्यवस्था को लेकर लगातार घेर रहे हैं। वहीं, गुरुवार को उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा(Vijay Sinha) ने दावा करते हुए कहा कि अपराधियों को किसी हाल में बिहार में पनपने नहीं दिया जाएगा। अपराधियों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। Vijay Sinha ने तेजस्वी पर कैसा तंज मुजफ्फरपुर में भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा कि बिहार के लोगों को हर तरह से सुरक्षित माहौल देना हमारा संकल्प है और इसको हम पूरा करेंगे। पुलिस को अपराधियों को कुचलने के लिए…

Vijay Sinha

राजद नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जहां सरकार को कानून व्यवस्था को लेकर लगातार घेर रहे हैं। वहीं, गुरुवार को उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा(Vijay Sinha) ने दावा करते हुए कहा कि अपराधियों को किसी हाल में बिहार में पनपने नहीं दिया जाएगा। अपराधियों पर लगातार कार्रवाई हो रही है।

Vijay Sinha ने तेजस्वी पर कैसा तंज

मुजफ्फरपुर में भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा कि बिहार के लोगों को हर तरह से सुरक्षित माहौल देना हमारा संकल्प है और इसको हम पूरा करेंगे। पुलिस को अपराधियों को कुचलने के लिए पूरी छूट दे दी गई है और यही कारण है कि अपराधियों की उनकी भाषा में जवाब दिया जा रहा है।

Bihar Vijay Kumar Sinha elected as legislative party leader of BJP | Bihar  Politics: बिहार में BJP की भूमिहारों को साधने की कोशिश? विजय सिन्हा बने  विधानसभा में नेता विपक्ष

Vijay Sinha : अपराधियों को संरक्षण देने वाले लोगों को भी चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि केवल सोशल मीडिया पर लिखने से कुछ नहीं होता। उन्हें पीड़ित के घर जाना चाहिए। विपक्ष यह संकल्प ले कि एक भी अपराधी को सांसद या विधायक नहीं बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सुशासन वाली सरकार है। इसमें किसी भी अपराधी को पनपने नहीं दिया जाएगा। जो भी घटनाएं हुई हैं, सरकार उसको लेकर गंभीर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar