Jeffrey Epstein Purported Suicide Note : सीरियल सैक्स ओफेन्डर जैफरी एप्सटीन का सुसाइड नोट आया दुनिया के सामने, जानिए क्या लिख कर गया

Summary :

Jeffrey Epstein Purported Suicide Note : अमेरिका में जैफरी एप्सटीन से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आ रही है। अमेरिका की कोर्ट के न्यायाधीश ने जेफरी एपस्टीन द्वारा कथित तौर पर लिखा गया एक suicide note जारी किया है, जिसे वर्षों तक सील रखा गया था। इस नोट के जारी होने से फिर अमेरिका में हड़कंप मच गया है। इस suicide note को जैफरी का बताया जा रहा है। नोट इंटरनेट पर वायरल है। नोट बहुत टूटी फूटी तरह से लिखा गया है, जिसमें अजीब तरह से लिखा है – “उन्होंने महीनों तक मेरी जांच की, कुछ नहीं मिला!!!” नोट में…

Jeffrey Epstein Purported Suicide Note : अमेरिका में जैफरी एप्सटीन से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आ रही है। अमेरिका की कोर्ट के न्यायाधीश ने जेफरी एपस्टीन द्वारा कथित तौर पर लिखा गया एक suicide note जारी किया है, जिसे वर्षों तक सील रखा गया था। इस नोट के जारी होने से फिर अमेरिका में हड़कंप मच गया है।

इस suicide note को जैफरी का बताया जा रहा है। नोट इंटरनेट पर वायरल है। नोट बहुत टूटी फूटी तरह से लिखा गया है, जिसमें अजीब तरह से लिखा है –

“उन्होंने महीनों तक मेरी जांच की, कुछ नहीं मिला!!!” नोट में आगे बताया गया है।

“अलविदा कहने का समय खुद चुनने का मौका मिलना कितना सुखद है।

इस पत्र में आगे लिखा है, “क्या चाहते हो मैं क्या करूँ – फूट-फूट कर रोऊँ!!”

“not fun, not worth it!!” नोट में इस लाइन को अन्डर लाइन किया गया है।

बता दें, पंजाब केसरी इस suicide note की पुष्टि नहीं करता।

Jeffrey Epstein Purported Suicide Note: यह नोट कैसे मिल?

Jeffrey Epstein Purported Suicide Note
Jeffrey Epstein Purported Suicide Note (Source: Social Media)

दरअसल, एपस्टीन के साथ उसी बैरक में बंद कैदी निकोलस टार्टाग्लियोन ने बताया कि उन्हें यह पत्र जुलाई 2019 में मिला था, जब एपस्टीन बेहोश पाए गए थे और उनके गले में कपड़े की पट्टी लिपटी हुई थी। एपस्टीन उस घटना में बच गए थे, लेकिन कुछ हफ़्तों बाद लोअर मैनहट्टन के अब बंद हो चुके मेट्रोपॉलिटन करेक्शनल सेंटर में उनका शव मिला। जिस समय जैफरी की मौत हुई तब वह 66 साल के थे।

बता दें, यह नोट बुधवार को न्यूयॉर्क के व्हाइट प्लेन्स स्थित डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज केनेथ एम. काराज़ ने पब्लिक किया, जो उस कैदी के मामले की देखरेख कर रहे थे। जज ने यह कार्रवाई तब की जब न्यूयॉर्क टाइम्स ने पिछले गुरुवार को अदालत में दस्तावेज़ को सार्वजनिक करने के लिए याचिका दायर की और एक लेख प्रकाशित किया जिसमें सह कैदी टार्टाग्लियोन ने नोट का वर्णन किया और बताया कि यह उनके पास कैसे आया।

Jeffrey Epstein Case: क्या है जैफरी का मामला

Jeffrey Epstein Case
Jeffrey Epstein Case (Source: Social Media)

बता दें जैफरी एप्सटीन का मामला अमेरिका की राजनीति में भूचाल की तरह है। हर कुछ समय बाद नए नए खुलासे हो रहे हैं। खुद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस विवाद में फंसे हैं।

बता डेब, जैफरी एपस्टीन अमेरिकी फाइनेंसर द्वारा नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और तस्करी का एक बड़ा मामला है, जिसमें दुनिया के रसूखदार लोग शामिल थे। एपस्टीन पर 2002-2005 के बीच यौन तस्करी का आरोप था। इस मामले में 2019 में गिरफ्तारी के बाद, जेल में उनकी संदेहास्पद मौत ने इस विवाद को और गहरा कर दिया। अब उनका suicide note पब्लिक के बीच है। ऐसे में कई सवाल फिर से उठने शुरू हो गए हैं।

यह भी पढ़ें – टेक्सास के सांसदों ने ट्रंप प्रशासन से की एच-वन वीजा धोखाधड़ी की अंतर संघीय जांच की अपील

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।