Jordan Crown Prince Drove PM Modi: PM मोदी तीन देशों की यात्रा के लिए विदेश दौरे पर है, इस यात्रा के पहले पड़ाव में वह Jordan पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। बता दें कि अम्मान पहुंचने पर, प्रधानमंत्री मोदी का हवाई अड्डे पर जॉर्डन के प्रधानमंत्री जाफर हसन ने औपचारिक स्वागत किया। बाद में, अल हुसैनीया पैलेस में राजा अब्दुल्ला द्वितीय ने उनका हार्दिक स्वागत किया, जहां दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इतना ही नहीं क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय ने जॉर्डन की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वयं अपनी गाड़ी से जॉर्डन संग्रहालय तक पहुंचाया।
Jordan Crown Prince Drove PM Modi

क्राउन प्रिंस जो पैगंबर मोहम्मद की 42वीं पीढ़ी के प्रत्यक्ष वंशज हैं, संग्रहालय के दौरे के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ गए थे। जॉर्डन संग्रहालय का दौरा अम्मान में प्रधानमंत्री मोदी के व्यस्त कार्यक्रम का हिस्सा था। इससे पहले, विदेश मंत्रालय ने कहा था कि प्रधानमंत्री भारत-जॉर्डन व्यापार मंच को भी संबोधित करने वाले हैं, जिसमें दोनों देशों के प्रमुख व्यापारिक हस्तियां गहन आर्थिक सहयोग के अवसरों का पता लगाने के लिए एक साथ आए हैं।
On the way to The Jordan Museum with His Royal Highness Crown Prince Al-Hussein bin Abdullah II. pic.twitter.com/CtwcQHkHBZ
— Narendra Modi (@narendramodi) December 16, 2025
PM Narendra Modi Jordan Visit

इस यात्रा के दौरान, ऊर्जा, डिजिटल प्रौद्योगिकी, जल प्रबंधन, संस्कृति और जन-संपर्क के क्षेत्रों में दोनों पक्षों के बीच कई समझौता ज्ञापनों और समझौतों को अंतिम रूप दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने बाद में जॉर्डन यात्रा के परिणामों की सराहना करते हुए कहा कि ये नई दिल्ली और अम्मान के बीच संबंधों के विस्तार में एक महत्वपूर्ण और सार्थक कदम है। उन्होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा से लेकर डिजिटल नवाचार तक के व्यापक परिणाम भारत-जॉर्डन साझेदारी की बढ़ती गहराई को दर्शाते हैं।
PM Modi Foreign Visit

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नई और नवीकरणीय ऊर्जा में सहयोग स्वच्छ विकास, ऊर्जा सुरक्षा और जलवायु जिम्मेदारी के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। दोनों देश वैश्विक जलवायु चुनौतियों का सामना करते हुए सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। जॉर्डन से प्रधानमंत्री मोदी अबी अहमद अली के देश इथियोपिया की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे, और फिर ओमान में अपने दौरे के अंतिम चरण का समापन करेंगे।


Download Android App
Download iOS App




