नयी दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को दावा किया कि तमाम कोशिशों के बावजूद इस चुनाव में भाजपा असल मुद्दों से ध्यान नहीं भटका पाई और 23 मई को ‘‘न्याय एवं जनता की आवाज’’ की जीत होगी।
लोकसभा चुनाव के आखिरी दौर का चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘प्यारे दोस्तों, 60 दिनों से ‘एक व्यक्ति-एक वोट’ यानी सबकी राजनीतिक बराबरी का जोशीला चुनाव प्रचार अभियान आपके प्यार से सम्भव हुआ।’’
अंडे और पत्थर से हमले के बाद अभिनेता कमल हासन ने दिया ये बयान
उन्होंने दावा किया, ‘‘ भाजपा की तमाम कोशिशों के बावजूद हमने चुनाव को रोजगार, खेती और कमाई के मुद्दों से भटकने नहीं दिया। 23 तारीख को न्याय और जनता की आवाज़ की जीत निश्चित है।’’
गौारतलब है कि लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान 19 मई को होगा। मतगणना 23 मई को होगी।


Download Android App
Download iOS App



