Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Shopping mall में लगी भीषण आग, 11 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे

Summary :

karachi Shopping Mall Fire: पाकिस्तान के कराची में शनिवार को एक शॉपिंग मॉल (Shopping Mall) में भीषण आग लग गई।बता दें इसकी चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई। घटना में छह लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं। वहीं, कई और लोगों के मॉल के अंदर ही फंसे होने की खबर है। Karachi में Shopping mall में लगी भीषण आग 11 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे फंसे हुए लोगों को ढूंढने का प्रयास जारी सूत्रों के मुताबिक, मॉल में आग सुबह करीब सात बजे लगी। दूसरी मंजिल में लगी यह आग एक के बाद…

karachi Shopping Mall Fire: पाकिस्तान के कराची में शनिवार को एक शॉपिंग मॉल (Shopping Mall) में भीषण आग लग गई।बता दें इसकी चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई। घटना में छह लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं। वहीं, कई और लोगों के मॉल के अंदर ही फंसे होने की खबर है।

  • Karachi में Shopping mall में लगी भीषण आग
  • 11 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे
  • फंसे हुए लोगों को ढूंढने का प्रयास जारी

सूत्रों के मुताबिक, मॉल में आग सुबह करीब सात बजे लगी। दूसरी मंजिल में लगी यह आग एक के बाद एक चौथे, पांचवें और छठवें तल तक पहुंच गई। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि यह आग किन कारणों से लगी। मौके पर ही दमकल की 12 गाड़ियां और 50 से ज्यादा दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। बिल्डिंग में फंसे 42 लोगों को लगभग तत्काल ही बचा लिया गया।

अफसर मुबीन अहमद ने बताया

दमकल विभाग के अफसर मुबीन अहमद ने बताया कि घटना में अधिकतर की मौत धुएं और आग के डर से हुई, क्योंकि भीषण आग को नियंत्रित करने के लिए अचानक ही बिजली काटी गई थी। उन्होंने बताया कि मॉल में अभी भी फंसे हुए लोगों को ढूंढने का प्रयास जारी है। 42 लोगों को निकाला गया है, जो कि सभी पुरुष हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner