Karoline Leavitt on Ceasefire Rumours : बता दें इस समय दुनिया भर के देश यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि कैसे भी करके यह युद्ध ख़त्म हो. इसके लिए कोशिशें भी चल रही हैं. पाकिस्तान के इस्लामाबाद में पहले दौर की वार्ता असफल होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दूसरे दौर की वार्ता शुरू हो. इस बीच सीजफायर की डेडलाइन भी ख़त्म होने वाली है और दुनिया फिर उसी चिंता में है कि युद्ध का आगे क्या होगा.
ऐसे में कई रिपोर्ट्स इस बात का दावा कर रहे थे कि अमेरिका चाहता है कि सीजफायर की डेट आगे बढ़ा दी जाए. जिस पर एतराज जताते हुए अमेरिका ने अपनी सफाई दी है और ऐसी किसी भी खबर से इनकार किया है.
Karoline Leavitt on Ceasefire Rumours: अगले मगलवार को संघर्ष विराम समाप्त

अमेरिका ने बुधवार को ईरान के साथ अस्थायी संघर्ष विराम को आगे बढ़ाने के लिए औपचारिक अनुरोध की खबरों को खारिज कर दिया. 7 अप्रैल को घोषित यह संघर्ष विराम अगले मंगलवार को खत्म होने वाला है.
इसे लेकर अफवाह थी कि अमेरिका इस डेट को आगे और एक्सटेंड करवाना चाहता है मगर इन बातों को व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने ख़ारिज कर दिय है उन्होंने कहा कि अमेरिका की तरफ से मौजूदा युद्धविराम को बढ़ाने के लिए औपचारिक रूप से अनुरोध किए जाने की खबरें गलत हैं, जबकि ईरान के साथ राजनयिक बातचीत सक्रिय और सकारात्मक बनी हुई है.
बातचीत की दिशा में कदम
लीविट ने कहा कि नाजुक युद्धविराम को बढ़ाने के लिए कोई औपचारिक अनुरोध नहीं किया गया है, साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है. लीविट ने एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि यह गलत खबर आई थी कि हमने औपचारिक रूप से युद्धविराम बढ़ाने का अनुरोध किया है. यह इस समय सच नहीं है.
उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका लगातार राजनयिक चर्चाओं में लगा हुआ है. उन्होंने कहा कि हम इन वार्ताओं में पूरी तरह से शामिल हैं. आपने इस हफ्ते उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति ट्रंप से सुना कि ये बातचीत जारी है. लीविट ने यह भी संकेत दिया कि अमेरिकी प्रशासन बातचीत की दिशा को लेकर सतर्क रूप से आशावादी है.
Karoline Leavitt on Ceasefire Rumours: रेड लाइन मुद्दों पर बातचीत विफल

फिलहाल दूसरे दौर की वार्ता की कोशिशें चल रही हैं. अंतरराष्ट्रीय समुदाय संभावित समझौते की दिशा में एक निर्णायक कदम की प्रतीक्षा कर रहा है. पहली वार्ता 11-12 अप्रैल को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरानी अधिकारियों के बीच हुई सीधी वार्ता 21 घंटे तक चली, लेकिन मुख्य रूप से ईरान के परमाणु कार्यक्रम जैसे रेड लाइन मुद्दों पर बातचीत विफल रही.
यह भी पढ़ें – दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के नौसैनिक प्रमुखों की सोल में अहम बैठक, समुद्री सुरक्षा सहयोग पर जोर




















