गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया ने गुरुवार को कनाडा में मारे गए गैंगस्टर से आंतकवादी बने सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनुके की हत्या की जिम्मेदारी के अलग-अलग दावे किए। दुनुके को कनाडा के विनिपेग में गोली मार दी गई थी। सुक्खा दुनुके कनाडा में खालिस्तान आंदोलन का हिस्सा था। ऐसा माना जाता है कि वह बंबीहा गैंग का सहयोगी था और पंजाब पुलिस को जबरन वसूली, हत्या के प्रयास और हत्या के मामलों में उसकी तलाश थी।
बिश्नोई ने एक पोस्ट में लिखा, “सुखदूल ने हमारे भाई गुरलाल बराड़ की हत्या की थी और विक्की मिद्दुखेड़ा के साथ-साथ कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की हत्या के पीछे भी उसका हाथ था।” इसी तरह, एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में, पंजाब के एक अन्य गैंगस्टर भगवानपुरिया, जो कभी बिश्नोई का करीबी सहयोगी था, ने यह कहकर हत्या की जिम्मेदारी ली कि उसने अंबिया का बदला लिया है।
2017 में भाग गया था कनाडा
पंजाब में दविंदर बंबीहा गैंग का सहयोगी दुनुके फर्जी दस्तावेजों पर 2017 में कनाडा भाग गया था। उसका नाम राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा बुधवार को जारी 43 गैंगस्टरों की सूची में शामिल था, जिसमें उसकी अवैध संपत्तियों के बारे में जानकारी मांगी गई थी। उसकी हत्या बुधवार रात उसी अंदाज में की गई जिस तरह जून में सरे में आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



