एक मामला इन दिनों सामने आया है। जिसमें एक कर्मचारी महिला के साथ उसके बॉस ने कुछ ऐसा किया कि ये मामला वायरल हो रहा है। असली वजह जानकर आप भी शॉक्ड रह जाएंगे।
हर रिश्ते में एक बोन्ड होता है। लेकिन बात करें बॉस और एम्प्लाई की तो ये रिश्ता ज्यादा समय तक मधुर नहीम होता है। क्योंकि अक्सर इन दोनों के बीच कामों को लेकर तनाव बना रहता है। बहुत कम बॉस होते हैं जिनके साथ सभी एम्प्लाई बेहद खुश होते हैं और खुले मन से बात कर पाते हैं। इस दौरान व्यवहार काफी मायने रखता है। लेकिन अमेरिका में एक बॉस ने अपने कर्मचारी के साथ कुछ ऐसा बर्ताव किया कि जानकर आप शॉक्ड रह जाएंगे।आखिरकार मामला उछला के बाद बॉस को अपनी नौकरी के साथ हाथ धोना पड़ा।
रिपोर्ट के मुताबिक, मामला अमेरिका के टेक्सास का है। आपने कीवी कैमारा का नाम सुना होगा। वही जिन्होंने पिछले साल एप्पल के सीईओ टिम से ज्यादा कमाई कर सुर्खियां बटोरी थीं। 39 साल के कैमारा को लगभग 9 अरब रुपये वेतन मिल रहा था। इस तरह वह दुनिया के उन शीर्ष सीईओ में शामिल हो गए तो जिनकी सैलरी सबसे ज्यादा थी। मगर बीते दिनों उन्होंने कुछ ऐसा किया कि दुनिया हैरान रह गई।
कैमारा ने 6 सितंबर की रात को एक डिनर पार्टी आयोजित की। उसमें अपने सभी कर्मचारियों को बुलाया। आरोप है कि पहले उन्होंने सभी कर्मचारियों को टकीला के शॉट्स लेने को कहा। एक महिला एम्प्लाई के मुंह में जबरन भुना हुआ मांस ठूंस दिया। उसे जानवर की तरह खाने को कहा। उसके साथ बदतमीजी भी करने की कोशिश की। साथी कर्मचारियों ने उन्हें ऐसा करने से रोका और पूरे मामले की जानकारी एचआर को दी गई। जांच के बाद कैमारा को अपनी नौकरी के साथ हाथ धोना पड़ गया।


Download Android App
Download iOS App






