खुशीनगर में छत में सो रही मां-बेटी पर देर रात तेजाब से हमला, इलाज के दौरान युवती की मौत, पुलिस जांच जारी

Khushinagar Acid Attack

Khushinagar Acid Attack : खुशीनगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां जनपद रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन गांव में 9-10 अप्रैल देर रात छत पर सो रही मां-बेटी पर अज्ञात हमलावरों ने ऐसिड अटैक कर दिया। हमला इतना घातक था कि दोनों बुरी तरह झुलस गईं और इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, लीलावती अपनी बेटी काजल के साथ घर की छत पर सो रही थीं, जबकि पिता प्रभुनाथ नीचे बरामदे में सोए थे। देर रात अचानक अज्ञात लोग घर में घुस गए, और इस बर्बर घटना को अंजाम दे दिया है। जब तक लोग हमलावरों को पकड़ पाते तब तक वे फरार हो गए।

Khushinagar Acid Attack : रात को घटी घटना

बता दें, आनन-फानन में दोनों मां बेटी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान काजल ने दम तोड़ दिया, जबकि लीलावती का इलाज जारी है और उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

बता दें, जिस परिवार में यह घटना हुई वहां 5 बेटियों में से सबसे छोटी बेटी की शादी होनी थी। शुक्रवार को उसे लड़के वाले देखने आने वाले थे। परिजनों द्वारा दी जानकारी के अनुसार रात करीब डेढ़ बजे मां-बेटी चिल्लाने लगीं, जब परिवार उनकी चीख सुन कर कमरे में पहुंचा तो मंजर भयानक था। दोनों तेजाब लगने से झुलस गई थीं।

Mother Daughter Acid Attack: मामले के पीछे का संदेह

Mother Daughter Acid Attack
Mother Daughter Acid Attack (Source: Social Media)

न्यूज ट्रैक के अनुसार मृतका का भाई अभिषेक यादव ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ समय से एक अज्ञात नंबर से उसकी बहन के फोन पर कॉल आ रही थी, कॉल में व्यक्ति अश्लील और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता था। परिवार वालों का कहना है कि कहीं न कहीं इस मामले के तार उस कॉल वाले व्यक्ति से जुड़े हो सकते हैं।

Uttar Pradesh Crime News: पुलिस की जांच जारी

बता दें, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी जांच में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 5 टीमों का गठन किया है जो इस पर जांच करेगी। पुलिस उन सारे एंगल पर जांच कर रही है जो संभावित हो सकते हैं, इसके अलावा परिवार के कॉल वाले एंगल पर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

बता दें इलाके में आक्रोश और भय का माहौल है। लोगों में इस घटना को लेकर बेहद गुस्सा है।

यह भी पढ़ेंकासगंज में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हुआ बड़ा हादसा, 3 लोगों की मौत, 3 घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।