Kasganj Road Accident: यूपी के कासगंज जिले में बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चीखपुकार मच गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कासगंज के गंजडुंडवारा में थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम नगला जैली में बृहस्पतिवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। नरदोली-बहोरा मार्ग पर करीब छह बजे ट्रैक्टर का बंपर अचानक टूट जाने से ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Kasganj Road Accident: लौटते समय रास्ते में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार नगला जैली निवासी ग्रामीण गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम बरा जलालपुर में एक रिश्तेदार सुकटी देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने गए थे। लौटते समय रास्ते में यह हादसा हो गया। दुर्घटना में 60 वर्षीय महाराज सिंह पुत्र प्यारे लाल, 50 वर्षीय मुकेश पुत्र तेजराम और राजेंद्र पुत्र पातीराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।हादसे में विनीता (45) पत्नी मुकेश, सुनीता (35) पत्नी भूरे और बिजेंद्र (50) पुत्र नरोत्तम गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।
चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया
प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल, क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा और प्रभारी निरीक्षक अजय वीर की मौजूदगी में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ALSO READ: गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी टूरिस्ट बस, दो महिलाओं की मौत, 35 से अधिक घायल


Download Android App
Download iOS App




