ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने अमेरिका को दी चेतावनी- ‘नेतन्याहू को कूटनीतिक प्रक्रिया खत्म करने से रोके ट्रंप’

Summary :

तेहरान, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका को चेतावनी दी कि वह इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को कूटनीतिक प्रक्रिया को खत्म करने की इजाजत न दे। अराघची ने कहा कि 40 दिनों की लड़ाई के बाद एक अहम सीजफायर हुआ है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में विदेश मंत्री अराघची ने कहा, “नेतन्याहू का ‘क्रिमिनल ट्रायल’ रविवार को फिर से शुरू हो रहा है। लेबनान समेत पूरे इलाके में सीजफायर करने से उन्हें जेल भेजने में तेजी आएगी।” उन्होंने आगे कहा कि अगर अमेरिका पीएम नेतन्याहू को डिप्लोमेसी खत्म करने देता…

तेहरान, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका को चेतावनी दी कि वह इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को कूटनीतिक प्रक्रिया को खत्म करने की इजाजत न दे। अराघची ने कहा कि 40 दिनों की लड़ाई के बाद एक अहम सीजफायर हुआ है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में विदेश मंत्री अराघची ने कहा, “नेतन्याहू का ‘क्रिमिनल ट्रायल’ रविवार को फिर से शुरू हो रहा है। लेबनान समेत पूरे इलाके में सीजफायर करने से उन्हें जेल भेजने में तेजी आएगी।”

उन्होंने आगे कहा कि अगर अमेरिका पीएम नेतन्याहू को डिप्लोमेसी खत्म करने देता है, तो यह आखिरकार उसकी मर्जी होगी। हमें लगता है कि यह बेवकूफी होगी, लेकिन हम इसके लिए तैयार हैं।

इस बीच, ईरानी पार्लियामेंट के स्पीकर मोहम्मद बाकर कलीबाफ ने एक्स पर लिखा कि समय खत्म हो रहा है और इस बात पर जोर दिया कि लेबनान और रेजिस्टेंस एक्सिस सीजफायर के अविभाज्य हिस्से हैं।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने ईरानी विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयानों के हवाले से बताया कि गुरुवार को भी, अराघची ने अपने रूसी, फ्रेंच, स्पैनिश और जर्मन समकक्षों के साथ अलग-अलग फोन कॉल पर सीजफायर पर चर्चा की।

अराघची ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से कहा कि ईरान ने जिम्मेदारी भरा रवैया अपनाया है और अगर अमेरिका अपने वादे पूरे करता है, तो सीजफायर के तहत दो हफ्ते के लिए वादा के तहत होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित रास्ता दिया जाएगा।

फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट के साथ एक कॉल में, अराघची ने इजरायली सीजफायर उल्लंघन और लेबनान पर हमलों पर अफसोस जताया। इसके साथ ही उन्होंने इजरायल के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की अपील की। ​​बैरोट ने सीजफायर का स्वागत किया और लेबनान के खिलाफ इजरायली हमलों को रोकने की जरूरत पर जोर दिया।

स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बारेस ने ईरान पर हुए हमलों को “गैर-कानूनी” बताया और सभी पार्टियों से डिप्लोमैटिक रास्ते पर बने रहने की अपील की।

अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते का सीजफायर बुधवार को लागू हो गया और इस हफ्ते के आखिर में पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शांति वार्ता शुरू होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की चर्चा है कि ईरानी पक्ष का नेतृत्व मोहम्मद बागेर कलीबाफ ईरान की संसद के अध्यक्ष (स्पीकर) करेंगे।

इजरायल ने कहा है कि सीजफायर में लेबनान का झगड़ा शामिल नहीं है, इस बात पर ईरान और मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान ने आपत्ति जताई है। सीजफायर लागू होने के कुछ ही घंटों बाद, इजरायल ने लेबनान पर बहुत बड़ा हमला किया, जिसमें 300 से ज्यादा लोग मारे गए और 1,100 से ज्यादा घायल हुए।

–आईएएनएस

केके/एएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.