Kremlin Response to US Media Report: रूस ने हाल ही में आई एक US मीडिया रिपोर्ट पर पलटवार करते हुए पूरी तरह से गलत बताया है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि क्रेमलिन ने ईरान के साथ खुफिया जानकारी साझा करना बंद करने का प्रस्ताव रखा था, बशर्ते अमेरिका यूक्रेन को रूस से जुड़ी जानकारी देना रोक दे। रूस ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया।
अमेरिकी मीडिया कंपनी Politico की एक रिपोर्ट में कहा गया कि रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin के दूत Kirill Dmitriev ने हाल ही में मियामी में एक बैठक के दौरान यह प्रस्ताव रखा था। इस बैठक में ट्रंप प्रशासन से जुड़े दूत Steve Witkoff और Jared Kushner शामिल थे। रिपोर्ट के अनुसार, चर्चा के दौरान खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान को लेकर यह सुझाव सामने आया था।
Kremlin Response to US Media Report: यूक्रेन को जानकारी देने पर विवाद

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि अमेरिका ने रूस के साथ बातचीत के दौरान यूक्रेन को खुफिया जानकारी देने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। यह बात फरवरी 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से चल रहे तनावपूर्ण संबंधों के संदर्भ में सामने आई।
किरिल दिमित्रीव का जवाब
रिपोर्ट सामने आने के बाद किरिल दिमित्रीव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसे झूठा बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और ये केवल भ्रम फैलाने के लिए प्रकाशित की गई हैं। उनके अनुसार, ऐसी रिपोर्टों का वास्तविक बातचीत या आधिकारिक वार्ताओं से कोई संबंध नहीं है।
अमेरिकी सांसद की प्रतिक्रिया
अमेरिकी रिपब्लिकन सांसद Anna Paulina Luna ने भी इस रिपोर्ट की आलोचना की। उन्होंने कहा कि Politico के पास न तो व्हाइट हाउस की आंतरिक जानकारी है और न ही रूस के साथ हो रही गोपनीय बातचीत की कोई विश्वसनीय जानकारी। उन्होंने लोगों से ऐसी खबरों पर ध्यान न देने की अपील की।
Kremlin Response to US Media Report: पहले की एक और रिपोर्ट पर रूस की प्रतिक्रिया

इसी बीच, The Washington Post की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि रूस ने ईरान को अमेरिका और इजराइल के खिलाफ संवेदनशील खुफिया जानकारी दी थी। रिपोर्ट के अनुसार, इसमें मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों और गतिविधियों से जुड़ी जानकारी शामिल थी। हालांकि, रूस ने इस रिपोर्ट को भी गलत बताते हुए खारिज कर दिया था।
यह भही पढ़ें: “बहुत प्यार है तो ईरान चले जाओ” इफ्तार में उतारी शियाओं की इज्जत! मुनीर के सलूक से पाक में बगावत


Download Android App
Download iOS App




