Ladli Behna Yojana 36th Kist : मध्य प्रदेश की लाडली बहन योजना के तहत हर महीने महिलाओं के खातों में 1500 रुपए आते हैं. इस बार 36वीं क़िस्त आनी है जिसके लिए महिलाएं बेसब्री से इन्तजार कर रही हैं. जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. तय है कि आज 13 मई को लाडली बहन योजना की 36वीं किस्त सीध महिलाओं के खाते में ट्रान्सफर हो सकती है.
आज मुख्यमंत्री मोहन यादव नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव से लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी कर सकते हैं. इस दौरान प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. महिलाओं के खाते में डीबीटी के जरिए सीधे राशि भेजी जाएगी.
Ladli Behna Yojana Ki 36vi Kist Kab Aaegi 2026: जाने सही समय और तारीख

बता दें राज्य में लाडली बहना योजना सबसे प्रमुख योजना है जो महिलाओं के लिए सशक्तिकरण के लिए जानी जाती है. यह योजना महिला कल्याण योजनाओं में शामिल है. बता दें, इस योजना की शुरुआत साल 2023 में हुई थी और तब महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाते थे. बाद में राशि बढ़ाकर 1250 रुपये की गई और अब महिलाओं को 1500 रुपये हर महीने मिल रहे हैं.
खास बात यह है कि योजना शुरू होने के बाद से अब तक किसी भी किस्त में देरी नहीं हुई है. वहीं, आज जारी होने वाली 36वीं किस्त को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है. मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान करोड़ों रुपये की राशि एक साथ ट्रांसफर करेंगे.
Ladli Behna Yojana 36th Kist: इन महिलाओं की अटक सकती है किस्त

- योजना के तहत उन महिलाओं की किस्त अटक सकती है जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई है या अधूरी है
- सरकार ने योजना का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी को जरूरी किया है
- अगर आपने ये नहीं करवाई है, तो आप 36वीं किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
लाडली बहना योजना के लिए पात्र महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in के माध्यम से या अपने वार्ड/ग्राम पंचायत में ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं. आवेदन के लिए आधार-लिंक्ड बैंक अकाउंट, ID और Address Proof आवश्यक है. योजना के तहत विवाहित महिलाओं (21-60 वर्ष) को 1500 रुपये प्रतिमाह तक की सहायता मिलती है.
How to Apply For Ladli Behna Yojana: आवेदन की प्रक्रिया (Step-by-Step):
- वेबसाइट पर जाएं: आधिकारिक पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in खोलें.
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करें: ग्राम पंचायत कार्यालय से फॉर्म लें या ऑनलाइन डाउनलोड करें.
- जानकारी भरें: फॉर्म में समग्र आईडी, आधार नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें.
- Documents जमा करें: फॉर्म को आवश्यक दस्तावेजों के साथ कैंप में या ऑनलाइन जमा करें.
- फोटो और रसीद: आवेदन के समय फोटो खिंचवाएं और आवेदन क्रमांक (Application ID) की रसीद अवश्य लें.
Documents Required for Ladli Bhen Yojana: जरूरी डाक्यूमेंट्स
- निवासी: मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी महिला.
- आयु: 1 जनवरी की स्थिति में 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच.
- दस्तावेज: आईडी, आधार कार्ड, आधार-लिंक्ड डीबीटी बैंक खाता (अपना).
यह भी पढ़ें – PM Kisan Yojana 23rd Installment Date: कब आएगी पीएम किसान की 23वीं किस्त? जानें तारीख और रुकी हुई किस्त पाने का तरीका


Download Android App
Download iOS App




