PM Kisan Yojana 23rd Installment Date: कब आएगी पीएम किसान की 23वीं किस्त? जानें तारीख और रुकी हुई किस्त पाने का तरीका

Summary :

PM Kisan Yojana 23rd Installment Date: किसान अब बेसब्री से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। हर चार महीने में मिलने वाली 2,000 रुपये की किश्त किसानों को आर्थिक मदद देती है। अभी तक सरकार 22 किस्त जारी कर चुकी है और अब किसानों के मन में सवाल है कि 23वीं किस्त कब आएगी? आपके इस सवाल का जवाब इस लेख में मिल जाएगा। जिन किसानों की किस्त अटक गई है, उसके लिए भी उपाय बताएंगे। PM Kisan Yojana 23vi Kist Kab Ayegi: कब आएगी 23वीं किस्त? 22वीं किस्त 13 मार्च 2026…

PM Kisan Yojana 23rd Installment Date: किसान अब बेसब्री से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। हर चार महीने में मिलने वाली 2,000 रुपये की किश्त किसानों को आर्थिक मदद देती है। अभी तक सरकार 22 किस्त जारी कर चुकी है और अब किसानों के मन में सवाल है कि 23वीं किस्त कब आएगी? आपके इस सवाल का जवाब इस लेख में मिल जाएगा। जिन किसानों की किस्त अटक गई है, उसके लिए भी उपाय बताएंगे।

PM Kisan Yojana 23vi Kist Kab Ayegi: कब आएगी 23वीं किस्त?

22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी हो गई थी, अब ऐसी उम्मीद है कि अगली किस्त जुलाई 2026 में आ सकती है। हालांकि सरकार की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: जानिए क्या है फार्मर आईडी कार्ड, जिसके बिना इन राज्यों के किसानों को 23वीं PM किसान निधि की क़िस्त में आ सकती है अड़चन

रुकी हुई किस्त पाने के लिए क्या करें?

  • सबसे पहले पीएम किसान की वेबसाइट पर जाएं और ‘Know Your Status’ में अपना स्टेटस चेक करें।
  • यहां रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डालें।
  • अगर e-KYC या Land Seeding के सामने ‘No’ दिखे, तो तुरंत अपडेट कराएं।
  • e-KYC आप ऑनलाइन या नजदीकी CSC सेंटर में जाकर कर सकते हैं।
  • ये ध्यान रखें कि आपका बैंक खाता सक्रिय है और उसमें DBT चालू है।
  • समय-समय पर अपनी जानकारी चेक करते रहें, ताकि पेमेंट रुकने की समस्या न आए।

What is PM Kisan Yojana: क्या है पीएम किसान योजना?

PM Kisan Yojana 23rd Installment Date
PM Kisan Yojana (Image- Social Media)

प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये मिलते हैं, यानी सालाना 6000 रूपये दिए जाते हैं। यह साल में तीन किस्तों में दी जाती है- अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च। यह राशि सीधा किसानों के बैंक अकाउंट में आती है। इस योजना की घोषणा 2019 के अंतरिम बजट में तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने की थी। बाद में इसका शुभारंभ पीएम मोदी ने किया।

PM Kisan Yojana 23rd Installment Date: पुरानी और नई दोनों किस्तें एक साथ मिल सकती हैं

अगर आपकी पिछली किस्त किसी तकनीकी वजह से रुकी थी और अब आपने सभी गलतियां सुधार ली हैं, तो आपको पुरानी और नई दोनों किस्तें एक साथ मिल सकती हैं। विभाग पहले पात्रता चेक करता है और फिर बकाया राशि जारी करता है।
इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि समय-समय पर पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपनी जानकारी सही रखें।

यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission Update: 18 हजार से बढ़कर 69 हजार होगी सैलरी! 3.83 फिटमेंट फैक्टर का रखा प्रस्ताव, 8वां वेतन आयोग से कितना होगा फायदा

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।