जानिए क्या है फार्मर आईडी कार्ड, जिसके बिना इन राज्यों के किसानों को 23वीं PM किसान निधि की क़िस्त में आ सकती है अड़चन

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Big Update

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Big Update : देश में सबसे पोपुलर योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को लेकर एक बड़ी अपडेट आई है, जो अधिकतर किसान नहीं जानते. आपको बता दें सरकार 23वीं क़िस्त भेजने की योजना बना रही है मगर उसके लिए कुछ चीजों को अनिवार्य कर दिया गया है. अगर यह नहीं हुआ तो मुश्किल हो सकती है.

23वीं किस्त के लिए सरकार ने फार्मर रजिस्ट्री यानी यूनिक फार्मर आईडी को अनिवार्य कर दिया है. इसका मतलब यह है कि जिन किसानों के पास यह ID नहीं है, उनकी 23वीं क़िस्त अटक सकती है. इसके लिए कई राज्यों को सूचीबद्ध किया गया है. जान लें वह कौन से राज्य हैं जिन राज्यों के किसानों को अपनी आईडी बनाने होगी.

इन राज्यों के किसानों के लिए ID अनिवार्य

  • कर्नाटक
  • केरल
  • छत्तीसगढ़
  • गुजरात
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • ओडिशा
  • तेलंगाना
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • तमिलनाडु
  • आंध्र प्रदेश
  • असम

आईडी बनाने के लिए किसान ऑनलाइन कृषि पोर्टल पर जाकर अपना आईडी कार्ड बनवा सकते हैं. इसके अलावा, CSC सेंटर और विशेष कैंप में जाकर ऑफलाइन तरीके से भी यह कार्ड बनवाया जा सकता है.

कब मिल सकती है 23वीं क़िस्त

बता दें, 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की गई। 22वीं क़िस्त को लेकर कई तरह की अटकलें लम्बे समय से लगाईं जा रही थीं. दरअसल अम तौर पर साल के शुरूआती दूसरे महीने यानी फ़रवरी में किसान निधि की एक क़िस्त लाभार्थियों के खातों में पहुंच जाती है मगर ऐसा इस बार नहीं हुआ. इस बार 22वीं किस को लेकर थोड़ी देर सरकार की तरफ से देखने को मिली.

इस वजह से सबसे बड़ा सवाल यह निकल कर आने लगा कि क्या 22वीं क़िस्त की तरह ही 23वीं क़िस्त पर भी सरकार देर करने जा रही है. इसे लेकर हम आपको बड़ा अपडेट बताएंगे. मगर उससे पहले नीचे बताई जानकारियों को ध्यान से पढ़ें क्योंकि अगर 23वीं क़िस्त का लाभ उठाना है तो इस बताएं कामों को जरूर करना होगा.

PM Kisan Yojna 23rd Instalment: क्या है किसान निधि

पहले तो जान लें कि किसान निधि योजना, केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है जिसके अनुसार हर साल छोटे व सीमान्त किसानों को उनके खाते में डायरेक्ट 6 हजार रूपए पहुंचाए जाते हैं. बता दें यह पैसा एक बार में नहीं बल्कि 3 हिस्सों में भेजा जाता है, जो 2-2 हजार की किस्तों में जाता है. यानी 22वीं क़िस्त जब दी गई तो वह 2 हजार दिया गया, वहीं अब 23 वीं क़िस्त आएगी तो वह भी 2 हजार रूपए में आएगी. अब समझिए –

  • यह क़िस्त हर चौथे महीने लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में ट्रान्सफर की जाती है.
  • दूसरी बार हर साल 3 किस्तें दी जाती हैं, 4 महीने के गैप में दी जाती हैं.
  • पैसा सीधे बैंक में ट्रांसफर किया जाता है, ताकि गबन या भ्रष्टाचार जैसी स्थिति की गुंजाइश ना रहे.

PM Kisan Yojna 23rd Kist Kab Ayegi: कब मिलेगी 23वीं क़िस्त

अब आते हैं मुख्य सवाल पर, कि 23वीं क़िस्त कब तक जारी होगी? जैसा कि ऊपर चरणों में बताया जा चुका है कि आमतौर पर किसान निधि हर 4 महीने के गैप में लाभार्थियों के सीधे खातों में आती है. इसका मतलब हुआ कि 22वीं क़िस्त के बाद के 4 महीने के भीतर 23वीं क़िस्त भेजे जाने की गुंजाइश है. अब अगर हिसाब लगाएं तो –

  • 22वीं क़िस्त जारी – 13 मार्च
  • 23वीं क़िस्त जारी होने की संभावना – जुलाई महीना

किसे मिलेगा लाभ

मगर सबसे बड़ी बात यह कि यह लाभ क्या सबको मिलेगा? नहीं, इसे पाने के लिए पहली बात किसान होना जरूरी है, दूसरा लाभार्थी होना जरूरी है. यानी जो किसान निधि योजना से जुड़ा है उसे ही इसका डायरेक्ट फायदा मिलेगा. अब आते हैं कि इसके लिए क्या होना जरूरी है –

  • KYC होना जरूरी
  • बैंक खाता होना जरूरी
  • जमीन का सत्यापन होना जरूरी

यदि यह काम हो चुके हैं और आप लाभार्थी हैं तो अपना स्टेटस भी आसानी से देखा जा सकता है. इसके लिए बसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकता है. जहां “Beneficiary Status” या “Beneficiary List” पर क्लिक कर, राज्य, जिला ब्लाक व गाँव की जानकारी डालकर ‘Get Report’ पर अपनीं जानकारी हासिल की जा सकती है.

यह भी पढ़ेंअटल पेंशन योजना के तहत न्यूनतम मजदूरी 10,000 तक बढ़ा सकती है सरकार, प्रस्ताव पर हो रहा विचार, जानिए किन्हें मिलेगा लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।