Overthinking Kaise Band Kare: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को ज्यादातर तनाव और थकान का सामना करना पड़ता है। जिसकी वजह से हमें कई बीमारियां हो जाती हैं। अक्सर लोगों को काम का दबाव, पारिवार की जिम्मेदारियां और ज्यादा फ़ोन चलाने की वजह से इस समस्या का सामना करना पड़ता है, जो मानसिक थकान और बेचैनी का कारण बन जाता है।अगर आप समय रहते स्ट्रेस को कंट्रोल नहीं करते हैं, तो ये शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर बुरा असर डाल सकता है। लेकिन सबसे अच्छी बात ये है कि कुछ आसान और रोजाना अपनाई जाने वाली आदतों से तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं, वो आदतें कौन-कौन सी हैं।
Overthinking Kaise Band Kare: ओवर थिकिंग से बचने के लिए करें ये उपाय

- आजकल ज्यादातर लोग ओवर थिकिंग तब करते हैं जब वो बिल्कुल अकेले रहते हैं. जब कोई व्यक्ति अकेले रहता है तो उसके दिमाग में गलत विचार बहुत ज्यादा आते हैं ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से बचना चाहते हैं तो इसके लिए आपको दोस्त से मिलने जाएं या फ़ोन पर बात करें बातों का टॉपिक ऐसा रखें जिसमें दोनों को इंट्रेस्ट आए इस दौरान आप किसी खास व्यक्ति से भी बात कर सकते हैं
- हर दिन 10-15 मिनट योग या ध्यान जरूर करें, इसे करने से मन शांत होता है और तनाव कम हो जाता है। गहरी सांस लेने की आदत आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाती है। इसलिए कुछ देर अकेले बैठ कर गहरी सांस लें।
- कभी भी आपको अपनी तुलना किसी और से नहीं करनी चाहिए। दूसरों के जीवन को देख कर चलना ही ओवर थिकिंग को और भी ज्यादा बढ़ा देता है। ये अशांति का सबसे बड़ा कारण है। चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति की परिस्थिति और समय अलग-अलग होता है। अगर आप लगातार दूसरों को देखकर खुद को छोटा महसूस करते रहते हैं, तो आप कभी भी खुश नहीं रह सकते हैं।

- अगर आपको म्यूजिक सुनना पसंद है, तो अपने किसी पसंदीदा गाने को सुनें ये हमारे मूड को तुरंत बदल सकता है। अपने पसंदीदा गाने सुनने से मन हल्का होता है और स्ट्रेस कम होता है।
- अगर आपको भी किताबें पढ़ना पसंद है, तो ये एक बहुत अच्छी आदत है। स्ट्रेस होने पर अपनी मनपसंद किताबें पढ़ने से आपका ध्यान नकारात्मक विचारों से दूर हटता है और दिमाग को आराम मिलता है। यह एक बेहतरीन स्ट्रेस बस्टर है।
- अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आपको हर रात 7–8 घंटे की नींद लेना बेहद ज़रूरी होता है। अगर आप सही मात्रा में नींद लेते हैं, तो शरीर और दिमाग को तनाव से आराम मिलता है। ये अच्छी नींद मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।

- अपने मानसिक संतुलन को ठीक करने के लिए आपको जो पसंद हो उस म्यूजिक को हल्के और शांत माहौल में सुनने से दिल की धड़कन ठीक रहती है और मन को शांति मिलती है। ये आपके तनाव को कम करने का सबसे आसान तरीका है।
- रोजाना सुबह उठकर सबसे पहले 5-10 मिनट गहरी सांस लेने की आदत डालें। ऐसा करने से दिमाग शांत रहता है और Anxiety Thoughts नहीं आते हैं। योग या डीप ब्रीदिंग तनाव कम करने का सबसे सही तरीका माना जाता है।
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: मुश्किल वक्त में भी शांत रहेगा मन! चाणक्य के ये 5 नियम बनेंगे आपकी ढाल


Download Android App
Download iOS App




