Hantavirus and Norovirus Symptoms: हंटावायरस जैसी खतरनाक बीमारी से बचने के लिए चूहों से बनाएं दूरी, सफाई के दौरान इन 5 बातों का रखें ध्यान

Summary :

Hantavirus and Norovirus Symptoms: क्रूज शिप में फैले हंटावायरस संक्रमण ने पूरी दुनिया के लोगों को डरा कर रख दिया है। इस बीमारी ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इसमें पांच लोगों में संक्रमण मिला है। जिसमें से तीन की मौत भी हो गई है। चालक दल सदस्यों में दो भारतीयों के भी हंटावायरस से संक्रमित होने की सूचना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह क्रूज शिप अर्जेंटीना से अपनी यात्रा पर निकला था, जिसमें हंटावायरस का संक्रमण पाया गया है। बताया जा रहा है कि ये बीमारी काफी ज्यादा तेजी से फैल रही है। ऐसे…

Hantavirus and Norovirus Symptoms: क्रूज शिप में फैले हंटावायरस संक्रमण ने पूरी दुनिया के लोगों को डरा कर रख दिया है। इस बीमारी ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इसमें पांच लोगों में संक्रमण मिला है। जिसमें से तीन की मौत भी हो गई है। चालक दल सदस्यों में दो भारतीयों के भी हंटावायरस से संक्रमित होने की सूचना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह क्रूज शिप अर्जेंटीना से अपनी यात्रा पर निकला था, जिसमें हंटावायरस का संक्रमण पाया गया है। बताया जा रहा है कि ये बीमारी काफी ज्यादा तेजी से फैल रही है। ऐसे में अगर आप भी इससे बचना चाहते हैं, तो यहां देखें इसके लक्षण और बचने का तरीका क्या है।

Hantavirus and Norovirus Symptoms: यहां जानें हंटावायरस बीमारी के लक्षण और बचाव

Hantavirus kaise failta hain
Hantavirus kaise failta hain (Source: social media)

हंतावायरस के लक्षण

  • बुखार, मांसपेशियों में दर्द, थकान, सिरदर्द और ठंड लगना।
  • बीमारी बढ़ने पर खांसी, सांस लेने में तकलीफ, और फेफड़ों में पानी भरना।
  • चक्कर आना और पेट में दर्द भी हो सकता है।

नोरोवायरस के लक्षण

  • अचानक उल्टी और गंभीर दस्त।
  • पेट में तेज ऐंठन, मतली, पेट दर्द, और हल्की बुखार।
  • डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) होना, जो बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरनाक हो सकता है।

Precautions for Hantavirus: हंतावायरस से बचाव के उपाय

 Precautions for hantavirus
Precautions for hantavirus (Source: social media)
  • अगर आपके भी घर, बागीचे और गैरेज में चूहे हैं, तो इन्हे जल्द से जल्द बाहर निकाल दें। वरना आप भी इस बीमारी के शिकार हो सकते हैं। चूहों को मारने के लिए पिंजरे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अगर आपके घर में भी ज्यादातर कमरे बंद पड़े हैं, तो धूलभरी जगहों जैसे- अटारी, बेसमेंट की सफाई जरूर करते रहते हैं। सफाई करते समय दस्ताने और मास्क जरूर पहन लें। सूखी झाड़ू या वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, क्योंकि इससे वायरस जल्दी फैलता है।
  • चूहों के मल-मूत्र को साफ करने के पहले उस जगह पर कीटाणुनाशक या ब्लीच के घोल को अच्छी तरह डाल दें।
Hantavirus and Norovirus Symptoms
Hantavirus and Norovirus Symptoms (Source: social media)
  • खास करके खाने-पीने की चीजों को ढककर रखें और उन चीज़ों को ऊंचाई पर रखें ताकि चूहे वहां तक न पहुंच पाएं।
  • दरारें बंद करें: घर की दीवारों या फर्श की दरारों को बंद करें ताकि चूहे अंदर न आ सकें।
  • अगर आपके घर में चूहे हैं, तो चूहों वाली जगहों पर काम करने के बाद अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह ज़रूर धो लें।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।