बहुजन समाजवादी पार्टी प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक बयान दिया है। मायावती ने कहा, पीएम फूट डालो और राज करो की नीति पर चल रहे हैं। वहीं उन्होंने अमेठी-रायबरेली लोकसभा सीट से उम्मीदवार न खड़े करने को लेकर बड़ा बयान दिया है। मायावती ने कहा, हमने देश में जनहित में खासकर BJP-RSS वाली ताकतों को कमज़ोर करने के लिए UP में अमेठी-रायबरेली लोकसभा सीट को कांग्रेस पार्टी के लिए इसीलिए छोड़ दिया ताकि इसके दोनों सर्वोच्च नेता दोनों सीटों से ही फिर से चुनाव लड़े और इन दोनों सीटों में उलझ कर न रह जाए।
मायावती ने कहा, कहीं BJP इसका फायदा UP के बाहर कुछ ज़्यादा न उठा ले। इसे खास ध्यान में रखकर ही, हमारे गठबंधन ने दोनों सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ दी थी। मुझे पूरी उम्मीद है की हमारे गठबंधन का एक एक वोट हर हालत में दोनों कांग्रेस नेता को मिलने वाला है। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि हमने कांग्रेस से समझौता नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी ने लगातार गठबंधन को तोड़ने की कोशिश की है क्योंकि वह चुनाव हार रही है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रतापगढ़ की रैली में कहा था कि समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के बहाने बहन मायावती का तो फायदा उठा लिया, लेकिन अब बहन जी को समझ आ गया है कि सपा और कांग्रेस ने बहुत बड़ा खेल खेला है। अब बहन जी खुले आम कांग्रेस और नामदार की आलोचना करती है।
प्रज्ञा ठाकुर पर EC के प्रतिबंध की अवधि समाप्त, आज से शुरू करेंगी प्रचार
गौरतलब है की शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रतापगढ़ की रैली में कहा था कि समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के बहाने बहन मायावती का तो फायदा उठा लिया, लेकिन अब बहन जी को समझ आ गया है कि सपा और कांग्रेस ने बहुत बड़ा खेल खेला है। अब बहन जी खुले आम कांग्रेस और नामदार की आलोचना करती है।


Download Android App
Download iOS App




