Lucknow: नाबालिग से जबरदस्ती की कोशिश, आरोपी हिरासत में

Summary :

लखनऊ में नाबालिग से दुर्व्यवहार, पुलिस ने आरोपी पकड़ा

उत्तर प्रदेश की राजधानी स्थित मलिहाबाद में एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक नाबालिग लड़की के घर में गया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। लड़की ने विरोध किया। तभी युवती के माता-पिता वहां आ पहुंचे। डर से युवती ने खुद को आग के हवाले कर दिया, जिसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी के विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि थाना मलिहाबाद के ग्राम कासौनी कला में एक लिखित सूचना दी गई, जिसमें उसके परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस के रहने वाले युवक ने उसका मुंह दबाया और उसे जमीन पर गिरा दिया। परिजनों के देखने पर वह युवक वहां से कूदकर भाग गया।

माता-पिता के भय से पीड़िता ने खुद को आग लगा ली, जिसका इलाज लखनऊ जिला अस्पताल में चल रहा है। स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है। संबंधित धाराओं में अभियुक्त के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

पूरा मामला उत्तर प्रदेश के मलिहाबाद थाना क्षेत्र का है। यहां 23 वर्षीय युवक राहुल अचानक नाबालिग युवती के घर आ गया। घर में युवती के अलावा कोई नहीं था। आरोपी राहुल नाबालिग के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। तभी लड़की के परिजनों ने उसे देख लिया, जिसके बाद राहुल भाग गया। पीड़िता अपने माता-पिता से इतना डर गई कि उसने आग लगा ली और गंभीर रूप से झुलस गई, जिसका इलाज सिविल अस्पताल हजरतगंज में हो रहा है।

तहरीर के आधार पर थाना मलिहाबाद में 56/2025 धारा 333/74/107/62 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर, आरोपी राहुल को पुलिस हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.