लड़की से न्यूड फोटो की मांग, जिंदगी बर्बाद करने की धमकी… जानिए साइबर सेक्सुअल हैरासमेंट केस की पूरी कहानी

Summary :

Lucknow Cyber Sexual Harassment: आजकल साइबर यौन उत्पीड़न, स्टॉकिंग और सेक्सटॉर्शन के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में जरूरत है कि आप सावधान रहे और सोशल मीडिया पर किसी के साथ अपनी पर्सनल चीजें शेयर न करे। हाल ही में उत्तर प्रदेश में लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र से साइबर सेक्सुअल हैरासमेंट का बड़ा मामला सामने आया है। लड़की ने शिकायत में बताया कि एक युवक उसे लगातार अश्लील वीडियो भेज रहा है और उससे निजी तस्वीरों की डिमांड कर रहा है। लड़की के इंकार करने पर आरोपी उसकी जिंदगी बर्बाद करने की धमकियां दे रहा है। आरोपी…

Lucknow Cyber Sexual Harassment

Lucknow Cyber Sexual Harassment: आजकल साइबर यौन उत्पीड़न, स्टॉकिंग और सेक्सटॉर्शन के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में जरूरत है कि आप सावधान रहे और सोशल मीडिया पर किसी के साथ अपनी पर्सनल चीजें शेयर न करे। हाल ही में उत्तर प्रदेश में लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र से साइबर सेक्सुअल हैरासमेंट का बड़ा मामला सामने आया है। लड़की ने शिकायत में बताया कि एक युवक उसे लगातार अश्लील वीडियो भेज रहा है और उससे निजी तस्वीरों की डिमांड कर रहा है। लड़की के इंकार करने पर आरोपी उसकी जिंदगी बर्बाद करने की धमकियां दे रहा है। आरोपी ने लड़की की निजी तस्वीरें और वीडियो उसके माता-पिता, रिश्तेदारों को भेजने की धमकी देकर मानसिक उत्पीड़न किया।

आरोपी निकला लड़की का परिचित

चिनहट थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में आगे की जांच चल रही है। घटना के बाद 1 दिसंबर की रात पीड़िता ने एसीपी सईद करीम से मुलाकात की, जिन्होंने तुरंत साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराने का निर्देश दिया। साइबर पुलिस की जांच में आरोपी की पहचान कर ली गई है, उसका नाम शिशिर भारद्वाज है। बताया जा रहा है कि वह पीड़िता का पुराना परिचित है और लखनऊ में ही रहता है।

Lucknow Cyber Crime Case: आरोपी ने लड़की के परिचितों को भेजी निजी तस्वीरें

Lucknow Cyber Sexual Harassment
Lucknow Cyber Crime Case (Image- Social Media)

पीड़िता ने बताया कि 1-2 दिसंबर की रात आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और स्क्रीनशॉट, उसके कुछ परिचित लोगों को भेज दिए थे। इससे लड़की की समाज में इज्जत और मानसिक शांति को ठेस पहुंची। पीड़िता ने बताया कि अक्टूबर के महीने भी उसे टेलीग्राम के जरिए इसी तरह की धमकियां मिली थी, लेकिन सामाजिक डर के कारण उसने शिकायत दर्ज नहीं करवाई।

Lucknow Crime News: न्यूड फोटो भेजने का दबाव

Lucknow Cyber Sexual Harassment
Lucknow Crime News (Image- Social Media)

पीड़िता ने आरोप लगाया कि 30 नवंबर की शाम एक अज्ञात नंबर से उसके पास अश्लील वीडियो भेजा गया। जिसके बाद आरोपी ने लड़की पर न्यूड फोटो भेजने का दबाव बनाया, लड़की ने मना कर दिया। इस इंकार से आरोपी बौखला गया और उसने धमकी दी कि 6 से 12 दिनों में उसकी जिंदगी नर्क बना देगा और निजी फोटो-वीडियो माता-पिता, रिश्तेदारों और दोस्तों को शेयर कर देगा। जिसके बाद लड़की टेंशन में आ गई और उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तलाश में लगी है।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक! 2 भीषण सड़क हादसे में 4 डॉक्टरों की मौत, 100 से ऊपर थी कार की स्पीड

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।