Lucknow Gangrape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुन आपकी रूह कांप जाएगी। आशियाना थाना क्षेत्र के सेक्टर-एम में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में 13 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया गया। ये शर्मनाक काम बिल्डिंग में काम कर रहे 5 मजदूरों ने किया। मंगलवार रात को लड़की निर्माणाधीन मकान में बेसुध हालत में मिली, उसके हाथ-पैर बंधे थे।
Lucknow Gangrape Case: बिल्डिंग में काम कर रहे मजदूरों ने किया गैंगरेप
जानकारी के मुताबिक, लड़की पास के ही एक घर में बच्चों की देखभाल का काम करती है। वह रोज की तरह ही काम पर जा रही थी। इसी दौरान बारिश हुई, तो वह बचने के लिए एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में रुक गई। आरोप है कि बिल्डिंग में काम कर रहे एक मजदूर ने लड़की को अंदर खिंच लिया, जबकि उसके साथी पहरा देते रहे। जब पीड़िता ने उनका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए, उसके साथ मारपीट कर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उसके साथ मजदूरों ने दुष्कर्म किया।
Ashiyana Lucknow Crime: ऐसे दबोचे गए आरोपी

जिस महिला के घर वह काम करती है, उसने लड़की के समय पर काम पर न पहुंचने के बाद तलाशी शुरू कराई। पीड़िता के भाई ने बताया कि जब बहन घर नहीं पहुंची, तो हम लोग उसे ढूंढते हुए मौके पर पहुंचे। हमें देखकर आरोपी भागने लगे। दो आरोपी छत से कूद गए, जिससे उन्हें चोट आई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी इकठ्ठा हो गए। पांचों आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया।
Under Construction Building Crime: जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच मजदूरों को हिरासत में लिया। लड़की को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका मेडिकल कराया गया। डीसीपी मध्य के मुताबिक, घटना में रेप की पुष्टि हुई है। फिलहाल पुलिस ने रेप की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें: ‘महिला आरक्षण बिल’ पर पद्म श्री गीता रॉय बर्मन का समर्थन, बोलीं- हर महिला को मिलेगा लाभ


Download Android App
Download iOS App




