जिलाधिकारी ने बड़ा इमामबाड़ा परिसर का किया निरीक्षण, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

Summary :

Lucknow News Today: जिलाधिकारी लखनऊ श्री विशाख द्वारा हुसैनाबाद स्थित ऐतिहासिक बड़े इमामबाड़े का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी श्री महेंद्रपाल सिंह, नायब तहसीलदार श्री कीरत सिंह, एएसआई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान इमामबाड़ा के मुख्य गेट के समीप कई दुकानें खाली पाई गईं, जिनमें निष्प्रयोज्य सामग्री रखी हुई थी। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि परिसर में पड़ी समस्त स्क्रैप सामान को तत्काल हटवाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही मुख्य गेट के अंदर कई दुपहिया वाहन पार्क पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी को…

Lucknow News Today: जिलाधिकारी लखनऊ श्री विशाख द्वारा हुसैनाबाद स्थित ऐतिहासिक बड़े इमामबाड़े का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी श्री महेंद्रपाल सिंह, नायब तहसीलदार श्री कीरत सिंह, एएसआई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान इमामबाड़ा के मुख्य गेट के समीप कई दुकानें खाली पाई गईं, जिनमें निष्प्रयोज्य सामग्री रखी हुई थी। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि परिसर में पड़ी समस्त स्क्रैप सामान को तत्काल हटवाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही मुख्य गेट के अंदर कई दुपहिया वाहन पार्क पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी को निर्देशित किया कि मुख्य गेट के भीतर वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाए।

Lucknow News Today

जिलाधिकारी द्वारा मुख्य गेट के दोनों ओर और द्वितीय गेट के दोनों ओर स्थित लॉन का निरीक्षण किया गया। मुख्य गेट के अंदर चारों ओर स्थित लॉन के सौंदर्यीकरण एवं हार्टिकल्चर कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अमानती घर में साइनएज नहीं पाया गया और अन्य स्थलों पर कई प्रकार के साइनएज लगे हुए मिले।

इस पर अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी को निर्देशित किया गया कि परिसर के सभी आवश्यक स्थलों पर एक समान कलर कोडिंग एवं यूनिफार्म फॉर्मेट में साइनएज लगवाना सुनिश्चित किया जाए। द्वितीय गेट के अंदर स्थित लॉन में भी सफाई व्यवस्था असंतोषजनक पाई गई, जिस पर निर्देश दिए गए कि एक सप्ताह के भीतर संपूर्ण परिसर में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा मुख्य परिसर के दोनों लॉन का भी सौंदर्यीकरण कराया जाए। इसके अतिरिक्त परिसर में लगे समस्त विद्युत पोल/लाइट पोल की रंगाई-पुताई कराने के निर्देश भी दिए गए।

UP News Today

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि मुख्य गेट पर जो दुकानें खाली हैं, उनमें दोनों ओर एक-एक टिकट कियोस्क और एक गाइड फैसिलिटेशन सेंटर की स्थापना सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मुख्य परिसर के लॉन में बड़ी संख्या में लोग बैठते हैं, जिस पर आमजन की सुविधा हेतु लॉन के किनारे बेंच लगवाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान परिसर में स्थित शौचालयों का भी निरीक्षण किया गया, जहां साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर निर्देश दिए गए कि दो सफाई कर्मियों की तैनाती करते हुए नियमित रूप से शौचालयों की सफाई सुनिश्चित की जाए।

DM Vishakh G News

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि इंडियन बैंक के माध्यम से शीघ्र ही ऑनलाइन टिकटिंग व्यवस्था प्रारम्भ की जा रही है, जिसके अंतर्गत पर्यटक पूर्व से ही ऑनलाइन माध्यम से टिकट बुक कर सकेंगे। साथ ही परिसर में टच स्क्रीन टिकट कियोस्क स्थापित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से मौके पर भी आसानी से टिकट प्राप्त किए जा सकेंगे।

आमजन एवं पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इमामबाड़ा के द्वितीय गेट के पीछे नींबू पार्क की ओर स्थित खाली भूमि को पार्किंग स्थल एवं शौचालय कॉम्प्लेक्स के निर्माण हेतु चिन्हित किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में उक्त भूमि की लेवलिंग का कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है और लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के माध्यम से यहां पार्किंग एवं आधुनिक शौचालय कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा।

Parking Facilities News

इसका उद्देश्य मुख्य मार्ग को यातायात के लिए पूर्णतः मुक्त रखना है, जिससे यातायात बाधित न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में रूमी गेट पर वाहनों के पार्किंग के कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, जिसे समाप्त करने के लिए वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था विकसित किया जाएगा। उक्त के अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा परिसर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए, जिससे सम्पूर्ण परिसर की सतत निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बड़ा इमामबाड़ा परिसर की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, व्यवस्थाओं की सुदृढ़ता एवं पर्यटकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराए जाएं।

ALSO READ: UP News: बिसवां में गुरु गोविंद सिंह प्रकाश पर्व पर भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह की गई पुष्प वर्षा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।