UP News: सीतापुर: गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर बिसवां कस्बे में सिख समुदाय द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में अरदास के बाद प्रारंभ हुई शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः गुरुद्वारा पुरवारी टोला पर संपन्न हुई।शोभायात्रा में महिलाएं आगे-आगे झाड़ू लगाती चलीं, वहीं बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं व बच्चे शामिल रहे।
Sitapur News: जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई
इस अवसर पर बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं और मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। समापन पर गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन हुआ। इस अवसर पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी ने कमेटी के सदस्यों व पंचप्यारों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
UP News: ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में चरणपाल सिंह, वरिंदर सिंह रिंकल सुरेन्द्र पाल सिंह, हरजीत सिंह, इंद्रपाल सिंह, महेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, चरणजीत सिंह, सोनू सिंह, गगन सिंह, मनजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: Ola-Uber से कैसे अलग है Bharat Taxi? जानिए कितनी सस्ती और क्या हैं खास Features





















