फर्जी सरकारी दस्तावेज़ों के सहारे करोड़ों का लोन घोटाला, लखनऊ PGI की नकली वेबसाइट बनाकर ठगी

Summary :

Lucknow PGI News: राजधानी लखनऊ में बैंक लोन फ्राड का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें एक गैंग ने बाकायदा विभिन्न सरकारी विभागों के कूटरचित दस्तावेज तैयार करके, नैनीताल बैंक गोमती नगर शाखा से करोड़ों रूपयों का लिया लोन ले लिया। लोन लेने वाले गैंग ने रेलवे, जल निगम, विश्व विद्यालय, पी0जी0आई जैसे विभिन्न सरकारी विभागों में अपनी पैठ बना रखी है। हद तो यह है कि संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ पीजीआई में ठग ने स्वयं को संस्थान का कर्मचारी बताकर, कैम्पस कार्यालय में ही बैठकर पीजीआई प्रशासन की नाक के नीचे लाखों की ठगी को अंजाम…

Lucknow PGI News: राजधानी लखनऊ में बैंक लोन फ्राड का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें एक गैंग ने बाकायदा विभिन्न सरकारी विभागों के कूटरचित दस्तावेज तैयार करके, नैनीताल बैंक गोमती नगर शाखा से करोड़ों रूपयों का लिया लोन ले लिया। लोन लेने वाले गैंग ने रेलवे, जल निगम, विश्व विद्यालय, पी0जी0आई जैसे विभिन्न सरकारी विभागों में अपनी पैठ बना रखी है। हद तो यह है कि संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ पीजीआई में ठग ने स्वयं को संस्थान का कर्मचारी बताकर, कैम्पस कार्यालय में ही बैठकर पीजीआई प्रशासन की नाक के नीचे लाखों की ठगी को अंजाम दे दिया।

Lucknow News: सरकारी कर्मचारी बनकर गैंग ने लिया करोड़ों का लोन

हैरान करने वाली बात यह है कि ठगों ने बाकायदा पीजीआई की एक फर्जी वेबसाइट भी बनाई और फर्जीवाड़ा करने में उसका इस्तेमाल किया। साथ ही एक ठग अतुल प्रकाश मिश्रा को पीजीआई का कर्मचारी दिखाकर, उसका फर्जी नियुक्ति पत्र, फर्जी आई0डी0 कार्ड व फर्जी सैलरी स्लिप तैयार करके, नैनीताल बैंक गोमती नगर शाखा से बतौर पीजीआई कर्मचारी हाउसिंग लोन भी लिया। इस बारे में पीजीआई पुलिस तथा पीजीआई संस्थान की गोपनीय जांच में इस बात का खुलासा हो चुका है कि अतुल प्रकाश मिश्रा नाम का कोई भी कर्मचारी पीजीआई में कार्यरत नहीं है।

UP News: रेलवे कर्मी, जल निगम, विश्व विद्यालय व अन्य विभागों के कूटरचित दस्तावेज तैयार करके लिया लोन

ठीक इसी प्रकार महफूज ने रेलवे विभाग, सोनू शुक्ला ने स्टालिंग हाण्डा, भावना रस्तोगी ने भीम राव अम्बेडकर वि0वि0 का कर्मी बताकर विभिन्न लोगों से सम्पत्तियों को खरीदने के नाम पर नैनीताल बैंक, गोमती नगर शाखा से करोड़ों रूपयों का लिया लोन ले लिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि किसी भी सम्पत्ति को खरीदने के लिए उस सम्पत्ति के असली मालिक से सम्पर्क तक नहीं किया गया, बल्कि अपनी ओर से ही एक फर्जी मकान मालिक खड़ा करके, बैंक से लोन लेकर, अपने नाम पर रजिस्ट्री करवा ली गई। जब असली मालिक बाबूराम को खबर लगी तो उसने वजीरगंज थाने में महफूज के खिलाफ मुकदमवा दर्ज करवाया है।

Lucknow PGI News: नैनीताल बैंक गोमती नगर शाखा का मामला, बैंक कर रहा एफआईआर की तैयारी

इसी प्रकार दूसरे मकान मालिक भी मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रयासरत हैं। सूत्रों की मानें तो इस गैंग की जड़े बहुत गहरी हैं तथा बहुत से बैंक के साथ फ्राड किया गया है। इस पूरे मामले में नैनीताल बैंक के लखनऊ डीआरएम अनिल जोशी का कहना है कि सम्पत्ति के मालिक को सम्पत्ति तो मिल ही गई, जबकि वास्तविक नुकसान तो सिर्फ बैंक का हुआ है। श्री जोशी ने बताया कि बैठक ने अपनी विभागीय जांच पूरी कर ली है तथा फ्राड करने वालों के खिलाफ जल्दी ही मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।

ALSO READ: हिंदू युवक को पेड़ से बांधा, जमकर पीटा और लगा दी आग, बांग्लादेश में कट्टरपंथियों का रूह कंपा देने वाला मंजर आया सामने

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।