धार्मिक शहरों में शराब पर प्रतिबंध
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा है कि सरकार राज्य के धार्मिक शहरों में अपनी नीतियों को संशोधित करके धार्मिक शहरों में शराब पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही है। सीएम यादव ने जोर देकर कहा कि कई संतों ने इसके लिए सुझाव दिए हैं और राज्य सरकार धार्मिक शहरों की सीमा के भीतर शराब की दुकानों को बंद करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। वर्तमान बजट वर्ष समाप्त होने जा रहा है और हमारी सरकार सोच रही है कि हमें धार्मिक शहरों में अपनी नीति में संशोधन करना चाहिए और उन शहरों में शराब पर प्रतिबंध लगाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना का भूमिपूजन
सीएम यादव ने कहा की उन्हें कई संतों ने सुझाव दिए हैं और सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है कि हमें अपने धार्मिक शहरों की सीमा के भीतर इन आबकारी दुकानों को बंद कर देना चाहिए ताकि हम धार्मिक माहौल के बारे में लोगों की शिकायतों की दिशा में ठोस कदम उठा सकें। हम गंभीर हैं और इस संबंध में बहुत जल्द निर्णय लेंगे। इसके अलावा, सीएम यादव सोमवार को उज्जैन जिले में केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल की मौजूदगी में 614 करोड़ रुपये की सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना का भूमिपूजन करने वाले हैं। इस परियोजना से क्षिप्रा नदी में पर्याप्त जल-स्तर बना रहेगा और इससे उज्जैन के लोगों को पर्याप्त पेयजल भी मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता को शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री ने कहा,आज केन्द्रीय मंत्री सीआर पाटिल सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना का भूमिपूजन करने आ रहे हैं। इस परियोजना से हम अपने साधु-संतों को सिंहस्थ 2028 के दौरान पवित्र क्षिप्रा नदी के पवित्र जल से स्नान करा सकेंगे।सिंहस्थ 2016 के दौरान साधु-संतों ने नर्मदा जी के जल से स्नान किया था। लेकिन हमें संतोष है कि अब हम पूरे साल क्षिप्रा नदी में स्नान कर सकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश सरकार राज्य में ऐसे जनहित के कार्य करती रहेगी और उन्होंने राज्य की जनता को शुभकामनाएं दीं।


Download Android App
Download iOS App



