मध्य प्रदेश: PM किसान सम्मान निधि से जबलपुर के किसानों को मिली राहत

Summary :

कृषि को नई दिशा देने में सफल रही PM किसान सम्मान निधि

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ने जबलपुर के किसानों को बड़ी राहत दी है। इस योजना के तहत उन्हें समय पर खाद, बीज और डीजल मिल रहा है, जिससे खेती करना आसान हो गया है। किसान दिलीप कुमार सेन और गणपत झारिया ने इस योजना की सराहना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ योजना (पीएम किसान) के तहत किसानों को मिलने वाली आर्थिक सहायता ने जबलपुर के ग्रामीण इलाकों में खेती-किसानी को एक नई दिशा दी है। जिले के कैंट विधानसभा क्षेत्र के रानी लक्ष्मीबाई वार्ड 66 अंतर्गत टेमर भिटा क्षेत्र के कई किसान इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। उनका कहना है कि अब खेती उनके लिए आसान और सुविधाजनक हो गई है। टेमर भिटा के निवासी दिलीप कुमार सेन, जो करीब 50 साल से खेती कर रहे हैं, बताते हैं कि उन्होंने अपने पिता के साथ बचपन से ही खेतों में काम किया है। पहले के समय को याद करते हुए वे कहते हैं कि कांग्रेस शासनकाल में किसानों को खाद, बीज और डीजल जैसी मूलभूत चीजों के लिए भी काफी संघर्ष करना पड़ता था। कई बार तो ट्रैक्टर के लिए डीजल पाने के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद हालात पूरी तरह बदल गए हैं। अब उन्हें समय पर खाद, बीज और डीजल मिलने के साथ-साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आर्थिक सहायता भी मिल रही है, जिससे खेती करना आसान हो गया है। वह कहते हैं कि इस योजना से उन्हें बड़ा सहारा मिला है और वह प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं।

मध्य प्रदेश: नीमच का चीता अभ्यारण्य बनेगा देश का गौरव: CM मोहन यादव

इसी क्षेत्र के एक अन्य किसान गणपत झारिया ने भी योजना से मिल रही मदद को लेकर संतोष प्रकट किया। वह बताते हैं कि पिछले 50 साल से अपने परिवार के साथ टेमर भिटा में रहकर खेती कर रहे हैं। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों के समय किसानों की समस्याओं की अनदेखी की जाती थी और उन्हें खाद, मिट्टी का तेल, डीजल और बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए भी जूझना पड़ता था। लेकिन अब मोदी सरकार में हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। उन्हें हर सुविधा समय पर उपलब्ध हो रही है और सबसे बड़ी बात यह है कि सरकार ने किसानों की परेशानियों को गंभीरता से लिया है और योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन को आसान बनाया है।

गणपत झारिया कहते हैं कि कैंट विधानसभा में अशोक सूरदास रूहानी के मार्गदर्शन और कृष्णराज चौधरी के प्रयासों से भी क्षेत्र में व्यापक विकास कार्य हुए हैं और सरकार की योजनाएं हर जरूरतमंद तक पहुंच रही हैं। वह मानते हैं कि आज किसानों की आवाज सुनी जा रही है और समय रहते उनकी समस्याओं का समाधान भी हो रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है और उन्हें यह विश्वास हुआ है कि सरकार उनके साथ है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.