UAE में आयोजित हुआ मध्य प्रदेश व्यापार निवेश मंच कार्यक्रम, CM मोहन यादव हुए शामिल

Summary :

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री 13 से 19 जुलाई तक UAE और स्पेन यात्रा पर है। बता दें कि UAE में मध्य प्रदेश व्यापार निवेश मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य मध्य प्रदेश में वैश्विक निवेश लाना, प्रौद्योगिकी को बढ़ाना और ग्लोबल डायलॉग 2025 के तहत राज्य में रोज़गार के नए अवसर पैदा करना है। UAE में बैठक में हुए शामिल सीएम मोहन यादव ने सहयोग के लिए UAE में कई बैठकों में शामिल हुए। बता दें कि ईएंड, लुलु ग्रुप इंटरनेशनल के निदेशक सलीम एमए और टाटा समूह के साथ बैठकें की गई। इस दौरान CM मोहन…

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री 13 से 19 जुलाई तक UAE और स्पेन यात्रा पर है। बता दें कि UAE में मध्य प्रदेश व्यापार निवेश मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य मध्य प्रदेश में वैश्विक निवेश लाना, प्रौद्योगिकी को बढ़ाना और ग्लोबल डायलॉग 2025 के तहत राज्य में रोज़गार के नए अवसर पैदा करना है।

UAE में बैठक में हुए शामिल

सीएम मोहन यादव ने सहयोग के लिए UAE में कई बैठकों में शामिल हुए। बता दें कि ईएंड, लुलु ग्रुप इंटरनेशनल के निदेशक सलीम एमए और टाटा समूह के साथ बैठकें की गई। इस दौरान CM मोहन यादव ने इस बात पर जोर दिया कि उनका पूरा दिन मध्य प्रदेश और दुबई के बीच व्यापार बढ़ाने के लिए समर्पित है। मध्य प्रदेश राज्य देश के शीर्ष राज्यों में से एक बनने की ओर बढ़ रहा है।

UAE में ऑपरेशन सिंदूर की सरहाना

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने UAE में ऑपरेशन सिंदूर चलाने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की और कहा कि भारत ने दुनिया को दिखा दिया है कि भारत की जमीन पर आतंकवाद गतिविधि करने पर भारत जवाब देने में सक्षम है। CM मोहन यादव मध्य प्रदेश व्यापार निवेश मंच कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को नई तकनीक का युग बताया।

मध्यप्रदेश में बढ़ेगा रोजगार

मध्यप्रदेश में विकास करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए सीएम मोहन यादव ने UAE में कई बैठकें कीं। इस CM मोहन यादव ने इस बात पर जोर दिया कि बैठक में पूरा दिन मध्य प्रदेश और दुबई के बीच व्यापार बढ़ाने के लिए समर्पित था। UAE में अपने दूसरे दिन के दौरान यूएई के विदेश व्यापार राज्य मंत्री के साथ भी चर्चा की।

निवेश की अपार संभवानाएं

UAE में प्रमुख सचिव कुमार ने बताया कि मध्य प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण, ऑटोमोबाइल, EV वाहन, वस्त्र, परिधान, नवीकरणीय ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल्स, स्वास्थ्य सेवा, रासायनिक एपीआई, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग जैसे क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं।

ALSO READ: अबू धाबी का बीएपीएस हिन्दू मंदिर अध्यात्म और एकता का अद्भुत प्रतीक : सीएम मोहन यादव

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।